Gondia News: अब तक गोंदिया के 12 हजार 390 हेक्टेयर में ग्रीष्मकालीन धान की रोपाई

अब तक  गोंदिया के 12 हजार 390 हेक्टेयर में ग्रीष्मकालीन धान की रोपाई
  • 6662.30 हेक्टेयर में लगाई गई नर्सरी
  • 43 हजार 112.68 हेक्टेयर का रखा है लक्ष्य

Gondia News गोंदिया जिले में सिंचाई के संसाधन उपलब्ध होने के कारण किसान ग्रीष्मकालीन रबी मौसम में भी धान की फसल लगाते हैं। इनमें से अधिकांश किसानों को सिंचाई के लिए सिंचाई प्रकल्पों से पानी उपलब्ध कराया जाता है। जबकि कुछ किसानों के पास स्वयं के सिंचाई संसाधन उपलब्ध होने के कारण वे भी ग्रीष्मकालीन धान की फसल लगाते हैं।

कृषि विभाग से ली गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष 43 हजार 112.68 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल लगाए जाने का नियोजन किया गया है। इसके लिए 6662.30 हेक्टेयर में नर्सरी लगाने का काम पूरा हो चुका है। जबकि रोपाई का काम फिलहाल प्रारंभिक दौर में चल रहा है। अब तक कुल 12390.50 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की रोपाई का काम पूरा हुआ है। अर्थात कुल 29 प्रतिशत रोपाई का काम अब तक पूरा हो पाया है।

तहसीलवार देखा जाए तो अब तक गोंदिया तहसील में 4063.80 हेक्टेयर, गोरेगांव में 2357.00 हेक्टेयर, तिरोड़ा में 627.30 हेक्टेयर, अर्जुनी मोरगांव में 348.30, देवरी में 643.20 हेक्टेयर, आमगांव में 631.90, सालेकसा में 1952.00 एवं सड़क अर्जुनी में 1767.00 हेक्टेयर क्षेत्र में धान रोपाई का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि गोंदिया तहसील में 1427 हेक्टेयर में नर्सरी लगाई गई है। इसी तरह गोरेगांव में 719 हेक्टेयर, तिरोड़ा में 816 हेक्टेयर, अर्जुनी मोरगांव में अर्जुनी मोरगांव में 1234 हेक्टेयर, देवरी में 397 हेक्टेयर, आमगांव में 471 हेक्टेयर एवं सालेकसा में 750 हेक्टेयर में धान की नर्सरी लगाई गई है। कृषि विभाग के अनुसार गोंदिया जिले में धान की फसल के लिए फिलहाल वातावरण अनुकूल है। अगले एक से डेढ़ माह की अवधि में रोपाई का काम पूरा होने की संभावना है।

Created On :   4 Feb 2025 2:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story