हादसा: सिंचाई करते समय करंट लगने से किसान की मृत्यु

सिंचाई करते समय करंट लगने से किसान की मृत्यु
बहते पानी में उतरते ही लगा करंट

डिजिटल डेस्क, मुलचेरा (गड़चिरोली)। तहसील के भवानीपुर गांव से सटे अपने खेत की धान फसल को सिंचित करते समय एक किसान को अचानक करंट लग गया जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। घटना में मृत किसान का नाम भवानीपुर गांव निवासी अशोक मुजूमदार (50) बताया गया है। इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में खरीफ सत्र अपने अंतिम चरण में होकर धान की फसल को सिंचाई की आवश्यकता है। किसान अशोक मुजूमदार गुरुवार की सुबह अपने खेत में पहुंचकर फसल को पानी दे रहे थे। इस दौरान वे बहते पानी में उतरते ही उन्हें बिजली का करंट लग गया जिसमें उनकी मृत्यु हो गयी। लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने ग्रामीणों को सूचित किया। मुलचेरा पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग दाखिल किया है। जांच मुलचेरा के थानेदार साखरे कर रहे हंै।

Created On :   20 Oct 2023 1:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story