मचा रखा है आतंक: अब दादापुर पहुंचा जंगली हाथियों का झुंड, धान की फसल को कर दिया तहस-नहस

अब दादापुर पहुंचा जंगली हाथियों का झुंड, धान की फसल को कर दिया तहस-नहस
  • झुंड से भटका हाथी देलोड़ा परिसर में कर रहा विचरण
  • रात में पुराड़ा वन परिक्षेत्र के दादापुर गांव में घुसा झुंड
  • खेतों में जाने से डर रहे हैं किसान व मजदूर

डिजिटल डेस्क, कुरखेड़ा (गड़चिरोली)। ओड़िसा राज्य से गड़चिरोली जिले में दाखिल हुआ जंगली हाथियों का झुंड अब तहसील के दादापुर परिसर में पहुंच गया है। बुधवार की रात झुंड के हाथियों ने दादापुर निवासी दर्जनों किसानों के खेत में पहुंचकर धान की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया। वहीं झुंड से भटका एक नर हाथी गड़चिरोली तहसील के पोर्ला वन परिक्षेत्र के तहत आने वाले देलोड़ा वनक्षेत्र में होने की जानकारी वनविभाग ने दी है। इस बीच इस नर हाथी द्वारा किसी भी नुकसान की घटना को अंजाम नहीं दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात जंगली हाथियों का झुंड पुराड़ा वन परिक्षेत्र के तहत आने वाले दादापुर गांव परिसर में दाखिल हुआ। जहां हाथियों ने दादापुर निवासी सेवकराम मडावी, अनिल नैताम, विलास मडावी, खुशाल नलंगे समेत अन्य किसानों के खेतों में प्रवेश किया।

इस समय हाथियों ने खेत में लगाई गई धान की फसल तहस-नहस कर दी। वर्तमान में धान के फसल की ऊंंचाई काफी कम है। जैसे ही हाथियों का झुंड खेतों से गुजरता है सारी फसल दबने लगती है जिसके कारण किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। रामगढ़ के क्षेत्र के सहायक एस. एल. कंकलवार, चिपरी की वनरक्षक एस. के. मडावी, रामगढ़ के वनरक्षक भुरकूडे, येड़ापुर के वनरक्षक बडवाईक और अांधली के वनरक्षक रामटेके ने गुरुवार की सुबह नुकसानग्रस्त किसानों के खेतों में पहुंचकर पंचनामा किया। नुकसानग्रस्त किसानों ने सरकार से तत्काल वित्तीय मदद की गुहार लगाई है। वहीं इसी झुंुड से भटका एक नर हाथी गुरुवार को गड़चिरोली तहसील के देलोड़ा परिसर में देखा गया है। इस हाथी ने अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की घटना को अंजाम नहीं देने की जानकारी वनविभाग ने दी है।

Created On :   23 Aug 2024 7:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story