ऑपरेशन ओवर: नक्सलमुक्त हुआ गड़चिरोली का उत्तर क्षेत्र, सभी 12 नक्सलियों पर था 86 लाख का इनाम

नक्सलमुक्त हुआ गड़चिरोली का उत्तर क्षेत्र, सभी 12 नक्सलियों पर था 86 लाख का इनाम
  • पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने पत्र परिषद में दी जानकारी
  • मुठभेड़ के बाद जब्त नक्सली सामग्री
  • वांडोली गांव के इसी जंगल परिसर में मुठभेड़ हुई

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली. आगामी 28 जुलाई से आरंभ होने जा रहे नक्सलियों के शहीद सप्ताह के पूर्व ही जिला पुलिस विभाग ने नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार, 17 जुलाई को पुलिस को इस वर्ष की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। एटापल्ली तहसील के जारांडी उपपुलिस थाना क्षेत्र के वांडोली जंगली परिसर में पहुंचने के लिए सी-60 के कुल सात दल के जवानों ने विभिन्न 5 नालों को पैदल पार किया। जंगल परिसर में चल रहे नक्सली शिविर को ध्वस्त करते हुए सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया। इस कारण जिले का उत्तर क्षेत्र नक्सलमुक्त होेने का दावा एसपी ने किया। है।

मृत नक्सलियों में वरिष्ठ कैडर के तीन डीवीसीएम, 5 एसीएम और 4 नक्सल दलम सदस्य शामिल होकर इन सभी नक्सलियों पर महाराष्ट्र सरकार ने 86 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। इस दौरान सुरक्षादल के पुलिस उपनिरीक्षक सतीश पाटील, पुलिस जवान शंकर पोटावी और विवेक शिंगोले मामूली रूप से घायल हुए। अभियान के दौरान ही विशेष हेलिकॉप्टर की मदद से घायल जवानों को बाहर निकालकर उन्हें नागपुर के ऑरेंज सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्ष 2021 से अब तक विभिन्न कार्रवाइयों में 80 नक्सलियों को ढेर करने में सुरक्षाबल सफल हुए हंंै।

यह जानकारी गुरुवार को एक पत्र परिषद के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने दी। इस समय नागपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अंकित गोयल प्रमुखता से उपस्थित थे।

सुरक्षाबलों ने 5 उफनते नाले किए पार

एसपी नीलोत्पल ने बताया कि, बुधवार को अहेरी तहसील के जारावंडी क्षेत्र के तहत आने वाले वांडोली जंगल में नक्सलियों की हरकत शुरू होने की जानकारी सुरक्षाबलों को मिली। बुधवार को परिसर में तेज वर्षा का दौर शुरू था। बावजूद इसके अपने जान की परवाह किये बिना सी-60 के 7 दल के जवान वांडोली क्षेत्र की ओर रवाना हुए। यहां पहुंचने के लिए सी-60 कमांडोस ने कुल 5 नालों को पैदल ही पार किया। पुलिस उपाधीक्षक (अभियान) विशाल नागरगोजे की अगुवाई में की गयी इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों का खात्मा किया।

बता दें कि, तीन वर्ष पूर्व लॉयड्स मेटल्स कंपनी की ओर से पुलिस विभाग काे एक विशेष हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराया गया जिसे अपातकालीन स्थिति में उपयोग में लाया जाता है। यह हेलिकॉप्टर दक्षिणी क्षेत्र के लिए आरक्षित रखा गया है। जिसे अहेरी के प्राणहिता पुलिस उपमुख्यालय में रखा गया है। बुधवार को मुठभेड़ की घटना के बाद घायल हुए पुलिस जवानों को इसी विशेष हेलिकॉप्टर की मदद से नागपुर के अस्पताल में पहुंचाया गया। इस प्रक्रिया के दौरान तेज वर्षा और खराब मौसम होने के बाद भी हेलिकॉप्टर के पायलट ने बहादुरी का परिचय देते हुए जवानों को तत्काल उपचार की सेवा उपलब्ध करायी।

कोरची-टीपागढ़ व चातगांव-कसनसुर दलम का खात्मा

बुधवार को एकसाथ 12 नक्सलियों को ढेर करने में सफलता हासिल करने के बाद गड़चिरोली के सुरक्षाबलों ने कोरची-टीपागढ़ और चातगांव-कसनसुर नक्सल दलम का पूरी तरह से सफाया कर दिया है। यह क्षेत्र गड़चिरोली के उत्तरी परिसर में स्थित है। इस कारण जिले का उत्तरी क्षेत्र अब पूरी तरह नक्सलमुक्त होने का दावा पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने किया है।

नाम इनाम मामले दर्ज

योगेश दावसिंह तुलावी उर्फ नरेंद्र उर्फ निरींगसाय (36) 16 लाख 67 मामले

विशाल कुल्ले आत्राम उर्फ लक्ष्मण उर्फ सरदु (43) 16 लाख 78 मामले

प्रमोद लालसाय कचलामी उर्फ दलपट (31) 16 लाख 58 मामले

महारू धोबी गावडे (31) 6 लाख 20 मामले

अनिल देवसाय दर्रो उर्फ देवा (28) 6 लाख

बिज्जू 6 लाख

सरीता जारा परसा उर्फ मीना (37) 6 लाख

रज्जो मंगलसिंग गावडे उर्फ समिता 6 लाख

रोजा, 2 लाख

सागर 2 लाख

चंदा पोड्याम 2 लाख

सीता हवके (27) 2 लाख

Created On :   18 July 2024 3:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story