Gadchiroli News: मांगों को लेकर मेडीगड्‌डा प्रभावित किसानों ने फिर शुरू किया अनशन

मांगों को लेकर मेडीगड्‌डा प्रभावित किसानों ने फिर शुरू किया अनशन
  • मेडीगड्‌डा बांध के बैक वॉटर के कारण परेशान हैं किसान
  • किसानों के खेत नदी में समाने लगे हैं
  • खेतों का भूसंपादन कर तत्काल वित्तीय मदद देने की मांग

Sinrocha Gadchiroli News तेलंगाना सरकार द्वारा गोदावरी नदी में निर्माण किये गयेमेडीगड्‌डा बांध के बैक वॉटर के कारण तहसील के अधिकांश गांवों के किसानों के खेत नदी में समाने लगे हैं। ऐसे किसानों के खेतों का भूसंपादन कर तत्काल वित्तीय मदद देने की मांग को लेकर यहां के तहसील कार्यालय के समक्ष नुकसानग्रस्त किसानों ने अनशन शुरू किया है। इस बीच मांगों की पूर्ति होने तक यह आंदोलन समाप्त नहीं करने की चेतावनी आंदोलनकर्ता किसानों ने दी है।

नुकसानग्रस्त किसानों ने अपने ज्ञापन में बताया कि, एक वर्ष पूर्व नुकसानग्रस्त किसानों को वित्तीय मदद के रूप में निधि का वितरण किया गया। लेकिन वास्तविकता में नुकसान अधिक होने के बाद भी किसानों को अल्प मदद का वितरण किया गया। बांध के बैक वॉटर के कारण आज भी किसानों के खेत नदी में समा रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन द्वारा सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी है। वहीं अधिकांश किसानों के खेत में नदी का पानी समाने लगा हैं जिससे किसानों की फसलों का निरंतर रूप से नुकसान हो रहा है। इसके पूर्व भी वित्तीय मदद के लिए किसानों ने आंदोलन किया था।

इस आंदोलन पर ध्यान देते हुए राज्य सरकार ने 128 हेक्टेयर क्षेत्र के नुकसान का मुआवजा किसानों को सौंपा था। लेकिन आज भी अधिकांश किसानों के खेतों का पुन: सर्वेक्षण नहीं किया गया। सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर नुकसानग्रस्त किसानों को मदद देने की मांग किसानों ने की है। आंदोलन में तिरूपति मुद्दम, राम रंगुवार, मानताया आतला, संतोष रिकुला, विश्वनाथ रिकुला समेत अन्य किसानों ने हिस्सा लेकर प्रशासन काा ध्यान आकर्षित किया है।

Created On :   9 Oct 2024 9:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story