- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- शराब विक्रेताओं के बाद अब सटाेरियों...
Gadchiroli News: शराब विक्रेताओं के बाद अब सटाेरियों के खिलाफ पुलिस ने खोला मोर्चा

- दो जगहों पर मारे छापे
- तीन सटोरिए गिरफ्त में
Gadchiroli News जिला अधीक्षक नीलोत्पल द्वारा जारी आदेशों का पालन करते हुए आरमोरी पुलिस थाना की ओर से अब तक शराब विक्रेताओं के खिलाफ अनेक कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया। इस बीच पुलिस थाना क्षेत्र में सट्टा का बाजार बढ़ जाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने अब सटोरियों के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है।
गुरुवार को दिनभर शहर के विभिन्न दो स्थानों पर की गई कार्रवाइयों में पुलिस ने हजारों रुपए की नकद के साथ 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरमोरी शहर के फुले चौक से नेहरू चौक की सड़क पर सट्टा का बाजार शुरू होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। इस समय फुले चौक निवासी आरोपी विनोद बाबूराव खोब्रागडे (50) और काला गोटा निवासी शरद मेश्राम (40) को हिरासत में लेकर उनके पास से 1 हजार 998 रुपए की नकद के साथ सट्टा की सामग्री जब्त की गई।
दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने शहर के देसाईगंज मार्ग पर स्थित बर्डी परिसर में की। इस कार्रवाई में सट्टा लेने वाले आरोपी बर्डी निवासी सदानंद गंगाराम बांबोडे (47) को हिरासत में लिया गया। उसके पास से भी हजारों रुपए की नकद जब्त की गयी। दोनों कार्रवाइयों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ कानून की धारा 12 (अ) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कार्रवाई थानेदार कैलास गवते के मार्गदर्शन में की गयी। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक नरेश सहारे कर रहे हैं।
Created On :   21 March 2025 3:28 PM IST