- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- राइफल से गोली दागकर सीआरपीएफ जवान...
Gadchiroli News: राइफल से गोली दागकर सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या

- आगरा निवासी था जवान
- आत्महत्या का कारण तलाश रही पुलिस
Gadchiroli News तहसील मुख्यालय के पुलिस थाना में पदस्थ सीआरपीएफ की 113वीं बटालियन के जवान ने सोमवार 24 फरवरी की सुबह 10.40 बजे के दौरान अपनी राइफल से गाेली दागकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से समूचे पुलिस थाना और सीआरपीएफ के जवानों में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया था। मृत जवान का नाम गिरीराज रामनरेश किशोर (30) होकर वह मूलत: उत्तरप्रदेश राज्य के आगरा का निवासी था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन दिन पूर्व ही पुलिस जवान गिरीराज किशोर छुट्टियों से धानोरा लौटे थे। सोमवार काे भी वह धानोरा पुलिस थाना में ड्यूटी पर थे। इसी बीच उन्होंने अपनी राइफल से सिर पर गोली दागी जिसमें उनके सिर से गोली आर-पार हो गयी। घटना के बाद धानोरा पुलिस ने उन्हें उपचार हेतु ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। मृत जवान गिरीराज अविवाहित होकर उनकी आत्महत्या का कारण अब तक ज्ञात नहीं हो पाया है। इस मामले में धानोरा पुलिस ने मर्ग दाखिल कर जांच शुरू कर दी है।
गत वर्ष भी एक जवान ने की थी आत्महत्या : यहां बता दें कि, गत वर्ष 12 फरवरी 2024 को जिलाधिकारी के निवासस्थान में कार्यरत एसआरपीएफ के एक जवान ने स्वयं पर गोली दागकर आत्महत्या की थी। इस घटना के बाद 11 दिसंबर 2024 को जिला सत्र न्यायाधीश के सुरक्षा रक्षक की मिसफायर के चलते मृत्यु हुई थी। गड़चिरोली जिले में सुरक्षा की दृष्टि से सीआरपीएफ और एसआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। लेकिन छुटि्टयां कम मिलने के कारण यह जवान कई बार मानसिक तनाव से गुजरते हैं। इसी तनाव के कारण आत्महत्या का प्रमाण बढ़ने लगा है।
Created On :   25 Feb 2025 4:46 PM IST