- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- रबी की धान फसल पर विभिन्न कीटों का...
Gadchiroli News: रबी की धान फसल पर विभिन्न कीटों का प्रकोप, फिर संकट में किसान

- 10 दिन पूर्व खेतों में धान की रोपाई पूर्ण
- इस वर्ष धान का उत्पादन कम होने की उम्मीद
Gadchiroli News खरीफ सत्र के तुरंत बाद क्षेत्र के किसानों ने रबी सत्र के दौरान अपने खेतों में धान की फसल उगाई है। वर्तमान में रोपाई का कार्य लगभग खत्म हो गया है। लेकिन इसी दौरान धान की फसल पर अब विभिन्न प्रकार के कीटों का प्रकोप बढ़ने लगा है जिसके कारण अब किसान फसलों को बचाने की जद्दोजहद में जुट गए हैं। कीटों के प्रकोप के चलते इस वर्ष धान का उत्पादन कम होने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
इटियाडोह बांध के पानी के भरोसे आरमोरी व कुरखेड़ा तहसील में हर वर्ष रबी सत्र के दौरान बड़े पैमाने पर धान की खेती की जाती है। खरीफ की तुलना में रबी के दौरान धान का उत्पादन अधिक होता है। इस कारण किसान भी अन्य फसल का उत्पादन लेने के बजाए धान पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं। इसी कारण जिले में ग्रीष्मकालीन धान की खेती दिनों दिन बढ़ने लगी है। हाल ही में 10 दिन पूर्व खेतों में धान की रोपाई पूर्ण की गयी। लेेकिन मौसम में लगातार बदलाव होने के कारण इसका असर अब फसलों पर दिखायी देने लगा है। धान की फसल पर अनेक प्रकार के कीटों न अब हमला करना शुरू किया है जिसके कारण धान के तने कमजोर पड़ने लगे हंै। अधिकांश किसानों के खेतों में यह स्थिति दिखायी देने से एक बार फिर किसान संकट में पड़ गए हैं।
हालांकि, धान को नवसंजीवनी देने के कारण कृषि विभाग द्वारा निरंतर रूप से मार्गदर्शन किया जा रहा है। मात्र फसल पर विभिन्न प्रकार की दवाइयों का छिड़काव करने के लिए अब किसानों को अपनी जेबें भी खाली करनी पड़ रही है जिससे भी किसान वित्तीय संकट में दिखायी दे रहा है।
फसलों पर लगातार ध्यान रखने की जरूरत : धान की फसल पर खोड़कीट का प्रकोप दिखायी देने पर टायकोग्रामा और करपा बीमारी के नियंत्रण के लिए बुरशीनाशक कीटनाशक का छिड़गांव करने की आवश्यकता है। वहीं फसल पर लगातार ध्यान देने की भी जरूरत है। -नीलेश गेडाम, तहसील कृषि अधिकारी आरमोरी
Created On :   5 Feb 2025 1:27 PM IST