- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- मार्कंडेश्वर मेले के लिए देवस्थान...
Gadchiroli News: मार्कंडेश्वर मेले के लिए देवस्थान ट्रस्ट ने पूरी की तैयारी, श्रध्दालुओं को मिलेंगी सारी सुविधाएं

- मुख्यमंत्री फडणवीस के हाथों होगी महाशिवरात्रि की महापूजा
- 26 फरवरी से मेले का आयोजन
Gadchiroli News विदर्भ की काशी और लाखों श्रध्दालुओं के लिए श्रध्दास्थान के रूप में परिचित चामोर्शी तहसील के मार्कंड़ा देवस्थान में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बुधवार 26 फरवरी से मेले का आयोजन किया गया है। यात्रा कालावधि में पहुंचने वाले श्रध्दालुओं को सभी प्रकार की सुविधा देने देवस्थान ट्रस्ट ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है। वहीं विभिन्न समितियों की स्थापना कर नियोजन कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
महाशिवरात्रि के दिन राज्य के मुख्यमंत्री और जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों महापूजा संपन्न होगी। इस समय सांसद डा. नामदेव किरसान, विधायक डा. मिलिंद नरोटे प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे। इस आशय की जानकारी शुक्रवार काे संपन्न पत्र परिषद में देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष गजानन भांडेकर ने दी।
भांडेकर ने पत्रकारों को बताया कि, देवस्थान ट्रस्ट की ओर से 24 फरवरी की सुबह 10.30 बजे मुल निवासी शिवचरण सारणा और गड़चिरोली निवासी विश्राम होकम सपत्नीक वैनगंगा नदी में जलपूजन और गंगा पूजन करेंगे। वहीं 26 फरवरी की प्रात: 4.30 बजे श्री शंकर महादेव और शिवलिंग पिंड की विधिवत महापूजा संपन्न होगी। इस पूजा के लिए यजमान के रूप में गुरव समाज के पंकज पांडे और उनकी पत्नी शुभांगी पांडे उपस्थित रहेंगे। महाशिवराित्र के दिन पहले दर्शनार्थी का ट्रस्ट की ओर से शाल एवं श्रीफर देकर सत्कार भी किया जाएगा।
27 फरवरी की शाम 6 बजे टिपूर पूजन व्याहाड निवासी मारोती पाटील म्हशाखेत्री के उनके परिवार के हाथों संपन्न होगा। मार्कंडेश्वर की समापनीय पूजा 3 मार्च को संपन्न होगी। खरीदी-बिक्री संघ के अध्यक्ष अतुल गण्यारपवार के हाथों यह पूजा संपन्न होगी। दोपहर 1 बजे मार्कंडेश्वर की शोभायात्रा पालखी निकाली जाएगी। इस समय श्रध्दालुओं के लिए महाप्रसाद और उपवास खिचड़ी का वितरण किया जाएगा। यात्रा के दाैरान मंदिर व परिसर में अस्थायी बिजली की सुविधा, जगह-जगह बैरीकेट्स, महाप्रसाद बनाने के लिए मंडप बनाना, गर्भवति माता, प्रसुता माता, दिव्यांग, जेष्ठ नागरिकों के लिए दर्शन के लिए विशेष कतार आदि विभिन्न प्रकार की सुविधा ट्रस्ट की ओर से की गयी है। इस बीच मार्कंडेश्वर की यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने नागरिकों से सहयाेग करने की अपील भी ट्रस्ट ने की है। पत्र परिषद में ट्रस्ट के अध्यक्ष गजानन भांडेकर, सचिव मृत्यूंजय गायकवाड, सहसचिव रामु पाटील तिवाडे आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।
Created On :   22 Feb 2025 5:35 PM IST