- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- गड़चिरोली-मुरूमगांव बस बीच रास्ते...
Gadchiroli News: गड़चिरोली-मुरूमगांव बस बीच रास्ते में पड़ गई फेल, परेशान होते रहे यात्री

- स्कूली विद्यार्थियों व आम यात्रियों को हुई परेशानी
- बीच रास्ते के जंगल में ही पड़ गई बंद
- डिपो में नई बसें उपलब्ध कराने की मांग
Dhanora Gadchiroli News राज्य परिवहन निगम की बसों का किसी भी स्थान पर थमने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कभी बस के टायर पंचर हो जाते हैं तो कभी बस के इंजन में तकनीकी खराबी आ जाती है। इस तरह की समस्या के चलते बस में सवार स्कूली विद्यार्थियों व आम यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह का एक मामला हाल ही में मुरूमगांव-धानोरा मार्ग पर उजागर हुआ।
मुरूमगांव से विद्यार्थियों व यात्रियों को लेकर गड़चिरोली के लिए रवाना हुई रापनि की बस बीच रास्ते के जंगल में ही बंद पड़ गई। जिसके चलते बस में सवार लोगांे को करीब डेढ़ घंटे तक जंगल में ही रुकना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रापनि के गड़चिरोली बस डिपो में सरकार ने कुल 100 बसें उपलब्ध करायी है। इनमें से अधिकांश बसें ग्रामीण क्षेत्र के लिए आरक्षित की गई है। इन्हीं बसों की मदद से स्कूली विद्यार्थी अपनी स्कूलों स्कूली विद्यार्थियों व आम यात्रियों को कई आवागमन करते है। इस कार्य के लिए मानव विकास मिशन की बसें भी उपलब्ध करायी गयी है। लेकिन डिपो की अधिकांश बसें भंगार की अवस्था में पहुंच गयी है। यह बसें किसी भी स्थान पर बंद हो जाती है।
मुरूमगांव क्षेत्र के विद्यार्थियों व यात्रियों को लेकर बस क्रमांक एम. एच. 06 एस. 8867 गड़चिरोली के लिए रवाना हुई। लेकिन यह बस बीच रास्ते में ही जंगल में बंद पड़ गई। करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद दूसरी बस पहुंचते ही यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया। लेकिन बस के खराब होने से अधिकांश विद्यार्थी अपनी स्कूलों में समय पर पहुंच नहीं पाए। लगातार बढ़ रही समस्याओं को देखते हुए डिपो में नई बसें उपलब्ध कराने की मांग सभी स्तरों से की जा रही है।
Created On :   23 Nov 2024 6:23 PM IST