- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- गड़चिरोली होगा एशिया का सबसे बड़ा...
Gadchiroli News: गड़चिरोली होगा एशिया का सबसे बड़ा स्टील हब: फडणवीस
![गड़चिरोली होगा एशिया का सबसे बड़ा स्टील हब: फडणवीस गड़चिरोली होगा एशिया का सबसे बड़ा स्टील हब: फडणवीस](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/08/1401662-07-dbgad-54.webp)
- मुख्यमंत्री ने कहा, जेएसडब्ल्यु उद्योग समूह केे साथ 3 करोड़ का करार
- करीबी जिलों को भी बड़ा फायदा मिलेगा
Gadchiroli News एशिया के सबसे बड़े स्टील हब का निर्माण गड़चिरोली जिले में हो रहा है जिसकी वजह से विदर्भ प्रदेश जल्द ही औद्योगिक क्रांति का केंद्र होगा, ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यक्त किया। नागपुर में एडवांटेज विदर्भ 2025-सांसद औद्योगिक महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस समय उद्घाटन के दौरान वे बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि, हाल ही में दावाेस में पारित हुए वर्ल्ड ईकॉनॉमिक फोरम में महाराष्ट्र के लिए 15 लाख 70 हजार करोड़ रुपए का सामंजस्य करार किया गया। इसमें विदर्भ के लिए 5 लाख करोड़ का करार किया गया है। विदर्भ अंतर्गत किए गए करार में गड़चिरोली में जेएसडब्ल्यु उद्योग समूह के 3 करोड़ रुपए के करार का समावेश है। गड़चिरोली जिला अब तक नक्सल प्रभावित जिले के रूप में पहचाना जाता है। लेकिन आगामी कालावधि में औद्योगिक विकास के चलते गड़चिरोली जिले का रुपांतर होकर भारत की प्रमुख स्टील उत्पादक केंद्र के रूप में पहचान होगी।
स्टील हब के प्रकल्प में इतनी बड़ी इनवेस्टमेंट होने की वजह से गड़चिरोली जिले के बेरोजगार युवक और नागरिकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जिले के लौह व पोलाद उद्योग के साथ खनिजसंपत्ति का योग्य उपयोग कर गड़चिरोली जिले का विकास जलद गति से किया जाएगा। गड़चिरोली के स्टील हब की वजह से भंडारा, चंद्रपुर, गोंदिया, वर्धा और यवतमाल आदि करीबी जिलों को बड़ा फायदा मिलेगा। गड़चिरोली में नया हवाई जहाज अड्डा निर्माण किया जा रहा है। जिसकी वजह से जिले का जल्द विकास होगा, ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यक्त किया। इस समय मंच पर केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी व अन्य उपस्थित थे।
Created On :   8 Feb 2025 6:56 PM IST