मर्डर: नक्सलियों ने पत्थर से कुचलकर कर दी युवक की हत्या

नक्सलियों ने पत्थर से कुचलकर कर दी युवक की हत्या
मुख्यमंत्री का दौरा खत्म होते ही घटना को दिया अंजाम

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गड़चिरोली जिले के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित पिपली बुर्गी पहुंचकर आदिवासी नागरिकों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। उनका दौरा खत्म होते ही नक्सलियों ने भामरागढ़ तहसील के पेनगुंडा गांव में एक युवक की पत्थर से कुचलकर बड़े ही निर्ममता से हत्या कर दी। इस समय नक्सलियों ने युवक पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया। लंबे दिनों बाद नक्सलियों ने घटना को अंजाम देने के कारण एक बार फिर क्षेत्र के नागरिकों में दहशतपूर्ण माहौल निर्माण हो गया है। मृत युवक का नाम भामरागढ़ तहसील के लाहेरी गांव निवासी दिनेश पुसू गावडे (27) है।

पुलिस सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार, भामरागढ़ तहसील के धोडराज पुलिस मदद केंद्र के तहत आने वाले ग्राम पेनगुंडा में बुधवार को क्रीड़ा स्पर्धा का आयोजन किया गया था। इस स्पर्धा के लिए दिनेश भी पेनगुंडा पहुंचा था। स्पर्धा खत्म होते ही वह अपने ग्राम लाहेरी पहुंचा। इस बीच बुधवार की रात को ही दर्जनों की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने दिनेश के घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही दिनेश बाहर निकला, नक्सलियों ने उसे गांव के मुख्य चौक में ले आए। यहां पर नक्सलियों ने दिनेश पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए पत्थरों से कुचलकर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। नक्सलियों ने घटना को अंजाम देने के बाद घटनास्थल पर पर्चे भी छोड़े जिसमें नक्सलियों ने दिनेश पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया। लेकिन जिला पुलिस विभाग ने दिनेश पुलिस मुखबिर नहीं होने का स्पष्ट किया है। उल्लेखनीय यह हैं कि, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को एटापल्ली तहसील के सर्वाधिक नक्सलग्रस्त पिपली बुर्गी गांव का दौरा किया। इस समय मीडिया कर्मियों से बातचीत करते समय मुख्यमंत्री ने जिले का नक्सलवाद खत्म होने का दावा िकया था। इस घटना से ग्रामीणों में दहशतपूर्ण माहौल होकर इस संदर्भ में धोडराज पुलिस मदद केंद्र में शिकायत भी दर्ज की गयी है। दिनेश के शव को गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भामरागढ़ के ग्रामीण अस्पताल रवाना किया गया।

Created On :   17 Nov 2023 10:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story