पुलिस कार्रवाई: चिचेला-आपापल्ली जंगल में चल रहे मुर्गा बाजार पर छापा, 15.93 लाख का माल बरामद

चिचेला-आपापल्ली जंगल में चल रहे मुर्गा बाजार पर छापा, 15.93 लाख का माल बरामद
  • 21 आरोपियों को लिया हिरासत में
  • 30 दोपहिया, 13 माेबाइल, नकद सहित 5 मुर्गे किये जब्त
  • अहेरी, भामरागढ़, चामोर्शी और अहेरी के हैं आरोपी

डिजिटल डेस्क, मूलचेरा (गड़चिरोली)। शहर पुलिस थाना में पुलिस निरीक्षक का पदभार संभालते ही महेश विधाते ने अवैध धंधों पर लगाम कसना शुरू कर दिया है। शराब विक्रेताओं के खिलाफ धरकपड़ मुहिम चलाने के साथ ही मुर्गा बाजार पर भी कार्रवाई शुरू की गयी है। इस बीच सोमवार की देर शाम चिचेला-आपापल्ली मार्ग के जंगल परिसर में अवैध रूप से मुर्गा बाजार शुरू होने की जानकारी मिलते ही थानेदार विधाते के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए 15 लाख 93 हजार रुपए का माल जब्त कर लिया है। वहीं इस कार्रवाई में 21 आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।

मूलचेरा पुलिस ने इस कार्रवाई में 30 दोपहिया, 13 माेबाइल, नकद 14 हजार 750 रुपए, 5 जिंदा मुर्गे, लोहे के तिक्ष्ण चाकू ऐसा कुल 15 लाख 93 हजार 700 रुपए का माल जब्त किया गया है। हिरासत में लिये गये आरोपियों में मूलचेरा के साथ अहेरी, भामरागढ़, चामोर्शी और अहेरी तहसील के लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में भाऊजी वाघमारे, सागर वाकुडकर, ईश्वर सडमेक, राजेंद्र तानसेन, आदर्श खोबरे, राकेश आलाम, प्रसनजीत मंडल, कमलेश मंडल, सुनील निकेसर, संतोष कोटरंगे, मोरेश्वर तुंकलवार, साईंनाथ कडते, अनिकेत दुर्गे, अशोक नैताम, रामकृष्ण सिडाम, परितोष बिश्वास, रघुनाथ नैताम, बुधाजी येरमे, भुजंगराव मडावी, सोमा आत्राम, गंगाराम डूबले आदि का समावेश है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिबंधक कानून के तहत अपराध दर्ज कर अधिक जांच शुरू कर दी गई है।

चामोर्शी, कुरखेड़ा व एटापल्ली को मिले एसडीओ , गड़चिरोली : आदिवासी बहुल और विकास से वंचित गड़चिरोली जिले के उत्थान के लिए भारतीय प्रशासकीय सेवा के अधिकारियों की फौज तैनात होने लगी है। वर्तमान में जिले में कुल 4 आईएएस अधिकारी अपनी सेवा दे रहे हंै। अब इन अधिकारियों के साथ पुन: 3 अधिकारी सेवा देने गड़चिरोली पहुंच रहे हैं। इस कारण अब गड़चिरोली जिले में आईएएस अधिकारियों की संख्या बढ़कर 7 पर पहुंच गयी है। राज्य सरकार ने गड़चिरोली जिले के एटापल्ली के उपविभागीय अधिकारी और भामरागढ़ के प्रकल्प के अधिकारी के रूप में आईएएस अधिकारी नमन गोयल को नियुक्त किया है। वहीं कुरखेड़ा के उपविभागीय अधिकारी के रूप में रंजीत मोहन यादव और चामोर्शी के उपविभागीय अधिकारी के रूप में अमित रंजन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में गड़चिरोली के जिलाधिकारी संजय दैने, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुषी सिंह, गड़चिरोली के एसडीओ और सहायक जिलाधिकारी राहुलकुमार मीना, अहेरी के एसडीओ आदित्य जीवने आदि आईएएस अधिकारी सेवा दे रहे हैं।

Created On :   28 Aug 2024 12:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story