छिंदवाड़ा: जमीनी विवाद में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जमीनी विवाद में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
  • जमीनी विवाद में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
  • मृतका 50 वर्षीय रामकली कायदा के पति ने इस मामले में पड़ोसी पर संदेह जताया

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा/परासिया। उमरेठ के ग्राम पचधार में जमीनी विवाद पर एक आदिवासी महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका 50 वर्षीय रामकली कायदा के पति ने इस मामले में पड़ोसी पर संदेह जताया था। घटना के बाद से पड़ोसी फरार था। पुलिस ने नवेगांव के भतोडिय़ा से संदेही को पकड़ा था। जिसने विवाद के दौरान महिला की हत्या करना कबूल लिया है।

थाना प्रभारी विजय राव माहोरे ने बताया कि पचधार निवासी सुखराम कायदा का उसके पड़ोसी ४५ वर्षीय अमरू उर्फ ठोटा पिता तांदे मवासी से जमीनी विवाद चल रहा था। परासिया न्यायालय में प्रकरण लंबित है। सोमवार को दोनों पक्ष पेशी के लिए परासिया पहुंचे थे। अमरू पेशी से जल्दी घर लौट आया था। घर पहुंचने पर उसने सुखराम की पत्नी रामकली से जमीनी बातों को लेकर दोबारा विवाद शुरू कर दिया था। इस दौरान आरोपी ने रामकली पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। शाम सुखराम जब घर लौटा तो पत्नी रामकली का शव रक्तरंजित हालत में पड़ा था। पुलिस ने आरोपी अमरू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े -मध्यप्रदेश में आदिवासी सुरक्षित नहीं, उनके खिलाफ अत्याचार के मामले किसी से छुपे नहीं: कमलनाथ

भोपाल भागने की तैयारी में था आरोपी-

पुलिस ने बताया कि हत्या का आरोपी नवेगांव होते हुए ट्रेन से भोपाल भागने का प्रयास कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नवेगांव के गांव भतोडिय़ा में घेराबंदी का आरोपी को पकड़ा। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी जब्त की गई है। डीएसपी जितेन्द्र जाट, थाना प्रभारी विजय राव माहोरे, एसआई अंजना मरावी, शिव सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक नितेश ठाकुर, आरक्षक जगदीश, सनत तिवारी, नितिन सिंह, रामदास पवार शामिल थे।

यह भी पढ़े -परासिया में बेलगाम लगेज वाहन ने मचाया कोहराम, ८ वाहन क्षतिग्रस्त, १३ घायल

Created On :   15 Feb 2024 4:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story