छिंदवाड़ा: जबलपुर से लौटते समय सिवनी के समीप हाईवे किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से टकराया पिकअप वाहन

जबलपुर से लौटते समय सिवनी के समीप हाईवे किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से टकराया पिकअप वाहन
  • दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन से निकालने में हुई मशक्कत के चलते ड्राइवर ने मौके पर तोड़ा दम
  • पुलिस ने ड्राईवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  • दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा/पांढुर्ना। शुक्रवार की अलसुबह करीब 3.30 बजे नेशनल हाईवे पर ग्राम सिवनी के समीप सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें एक पिकअप वाहन क्रमांक हाईवे के किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से टकराया गया।

दुर्घटना में पिकअप वाहन का ड्राईवर क्षतिग्रस्त वाहन में बुरी तरह फंस गया। उसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसमें हुई देरी के चलते ड्राईवर की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राईवर और एक अन्य व्यक्ति पिकअप वाहन से जबलपुर से सिवनी की ओर लौट रहे थे। इस दौरान सिवनी से करीब एक किलोमीटर पहले यह दुर्घटना हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह पिकअप वाहन क्रमांक एमएच40सीएम8256 हाईवे के किनारे खड़े कंटेनर ट्रक क्रमांक एनएल 01 एई 0555 से पीछे से जाकर टकरा गया। दुर्घटना के चलते पिकअप वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जिसमें ड्राईवर प्रफुल ठवरे बुरी तरह फंस गया। क्षतिग्रस्त वाहन से ड्राईवर को निकालने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। जिसमें करीब एक घंटे का समय लग गया। जिसके चलते प्रफुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जबकि अन्य घायल अतुल पराडकर को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे नागपुर रेफर किया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 की टीम मौके पर पहुंच गई थी। दोनों वाहनों को पुलिस रक्षा में रखा गया है। पुलिस ने ड्राईवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़चिचोली चौकी पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Created On :   13 Sept 2024 9:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story