दो अलग-अलग नदी में मिले शव: बाढ़ का पानी उतरने पर मिला महिला और युवक का शव, महिला की पहचान नहीं हो पाई

बाढ़ का पानी उतरने पर मिला महिला और युवक का शव, महिला की पहचान नहीं हो पाई
  • बाढ़ का पानी उतरने पर मिला महिला और युवक का शव
  • युवक तीन दिनों से लापता था
  • महिला की पहचान नहीं हो पाई

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा/परासिया। पुलिस चौकी न्यूटन चिखली अंतर्गत दो स्थानों पर बाढ़ का पानी कम होने पर नदी में एक महिला और एक युवक का शव मिला है। सोमवार सुबह युवक का शव मंधान नदी और महिला का शव सुकरी नदी में मिला है। युवक की पहचान हो चुकी है। युवक तीन दिनों से लापता था। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों प्रकरणों में पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े -चौबीस घंटे बीते, पुलिस डकैतों का नहीं लगा पाई सुराग, कपास कारोबारी दंपती को बंधक बनाकर 20 लाख रुपए कीमत के जेवर उड़ा ले गए थे डकैत

झाडिय़ों में फंसा मिला मृतका का शव-

पुलिस ने बताया कि सुकरी नदी पिकनिक घाट से कुछ दूरी पर महिला का शव मिला। बाढ़ का पानी कम होने पर महिला का शव झाडिय़ों में फंसा दिखाई दिया। उसके बाए हाथ में गमला का टेटू बना है, शरीर पर नीला ब्लाउस और कमर में पीला गमछा बंधा मिला। पुलिस ने लहगडुआ, साजकुही, गीदढढ़ाना के लोगों से मृतिका की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया है, लेकिन सोमवार देर शाम तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़े -नदी के तेज बहाव में बही श्रद्धालुओं की कार, पांच में से 4 को स्थानीय लोगों ने बचाया, एक की तलाश जारी, नागद्वारी मेला जा रहे थे नागपुर के श्रद्धालु

तीन दिन से लापता था मृतक-

न्यूटन चिखली चौकी प्रभारी दिनेश बघेल ने बताया कि मंधान डेम में सोमवार को एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान तामिया के ग्राम हिर्री निवासी 24 वर्षीय पंचलाल के रूप में हुई है। युवक बाइक से घर से निकला था। इसके बाद युवक वापस नहीं लौटा। सोमवार को युवक का शव मंधान में मिला है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े -बारंगाखुर्द में युवक की हत्या, संदेही राउंडअप, चाकू से गले व शरीर पर वार कर उतारा मौत के घाट

Created On :   6 Aug 2024 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story