नया पोर्टल बना आफत: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे लोग, एक हजार आवेदन पेंडिंग

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे लोग, एक हजार आवेदन पेंडिंग
  • जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे लोग
  • एक हजार आवेदन पेंडिंग
  • पहले हर दिन सौ प्रमाण पत्र जारी होते थे
  • अब दस का आंकड़ा भी मुश्किल से पार हो रहा है

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नया ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है, लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए पोर्टल की धीमी गति परेशानी का कारण बन गया है। जिला अस्पताल में जन्म-मृत्यु प्रमाण बनाने आने वाले लोग भटक रहे है। हालात यह है कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के शाखा में १ हजार से अधिक आवेदन पेंडिंग है। जबकि सुधार और डिजिटल प्रमाण पत्रों के ढाई हजार से अधिक आवेदन कतार में है।

बताया जा रहा है कि मई माह में नया पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल में हर दस्तावेज को अपलोड करना होता है। पोर्टल की धीमी रफ्तार की वजह से दस्तावेज अपलोड नहीं हो पा रहे है। इस वजह से प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे है। ऐसे में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आने वाले लोग खासे परेशान है। आवेदकों की सुनवाई भी नहीं हो रही है।

यह भी पढ़े -अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों ने तोड़ा दम, चौरई, कोतवाली, सौंसर और लावाघोघरी में हुए हादसे

पूरे दिन में १० प्रमाण पत्र हो रहे जारी-

पुरानी व्यवस्था में शाखा से रोजाना ८० से १०० जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाते थे। अब दिनभर में १० से १२ प्रमाण पत्र बनाने में स्टाफ को पसीना छूट रहा है। जिसकी वजह से हर दिन विवाद की स्थिति बन रही है।

सीएम हेल्प लाइन में हो रही शिकायतें-

पोर्टल सिर्फ आवेदकों के लिए ही नहीं, जन्म-मृत्यु शाखा स्टाफ के लिए भी आफत बना हुआ है। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए परेशान लोग सीएम हेल्पलाइन में शाखा कर्मचारियों की शिकायतें कर रहे है। जिससे कर्मचारी भी परेशान है।

यह भी पढ़े -शहर के बीच दो मिठाई दुकानों में चोरी, चोर ने एक दुकान में खाई मिठाई, दूसरी दुकान से नकदी उड़ाएं

पेंडिंग आवेदनों के हालात...

- जन्म प्रमाण पत्र १२०० आवेदन पेंडिंग

- मृत्यु प्रमाण पत्र ७० आवेदन पेंडिंग

- सुधार व डिजिटल प्रमाण पत्र २५०० आवेदन पेंडिंग

क्या कहते हैं अधिकारी...

पोर्टल की स्पीड कम होने से ऐसी स्थिति बन रही है। प्रमाण पत्र बनाने चार ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन सर्वर और पोर्टल की धीमी गति की वजह से समस्या बन रही है। प्रयास कर रहे है व्यवस्था में सुधार हो सके।

- डॉ.एमके सोनिया, सीएस, जिला अस्पताल

यह भी पढ़े -अमरवाड़ा में वोटिंग जारी, 9 बजे तक 17 प्रतिशत मतदान

Created On :   13 July 2024 4:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story