Chhindwara News: जिम ट्रेनर से दुराचार के मामले में जिम संचालक गिरफ्तार

जिम ट्रेनर से दुराचार के मामले में जिम संचालक गिरफ्तार
  • साल 2021 से अब तक आरोपी जिम संचालक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करते आ रहा था।
  • न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Chhindwara News: परासिया रोड स्थित यू टू जिम के संचालक को देहात पुलिस ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी जिम ट्रेनी को चार सालों से शादी का झांसा देकर दुराचार कर रहा था।

देहात थाना प्रभारी गोविंद राजपूत ने बताया कि 25 वर्षीय पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह परासिया रोड स्थित यू टू जिम में वर्कआऊट करने जाती थी। इसी दौरान जिम संचालक उत्सव पिता शशीकांत बैरागी से उसकी पहचान हुई थी।

साल 2021 से अब तक आरोपी जिम संचालक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करते आ रहा था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, एट्रोसिटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Created On :   19 Feb 2025 12:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story