- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- अलग-अलग कारणों से दो लोगों ने गंवाई...
Chhindwara News: अलग-अलग कारणों से दो लोगों ने गंवाई जान

- शुक्रवार को दोनों के पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।
- मृत्यु के कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने मृतक का पीएम कराया है।
Chhindwara News: कोतवाली थाना क्षेत्र के दो लोगों की अलग-अलग कारणों से मौत हो गई। गुरुवार शाम को लालबाग क्षेत्र से एक युवक को बेहोशी की हालत मेें जिला अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं ओवर ब्रिज के पास से एक वृद्ध को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत्यु के कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने दोनों मृतकों का पीएम कराया है। शुक्रवार को दोनों के पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।
पहला मामला-
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि ३३ वर्षीय संदीप को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। मृत्यु के कारण स्पष्ट न होने से पुलिस ने उसका पीएम कराया है। परिजनों के मुताबिक संदीप बीमार था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरा मामला-
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि ६० वर्षीय भरत को बीमारी की अवस्था में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृत्यु के कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने मृतक का पीएम कराया है।
Created On :   29 March 2025 12:57 PM IST