Chhindwara News: छेकर को डीपीओ का प्रभार, बिसेन को हटाकर वन स्टॉप सेंटर किया अटैच

छेकर को डीपीओ का प्रभार, बिसेन को हटाकर वन स्टॉप सेंटर किया अटैच
  • कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने राजस्व सहित महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया
  • गुरुवार को कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए मोनिका बिसेन को डीपीओ के प्रभार से हटाकर प्रभारी वन स्टॉप सेंटर बनाया है।

Chhindwara News: पहले स्व-सहायता समूहों का भुगतान और उसके बाद तामिया में हुई आंगनबाडिय़ों की भर्ती के चलते विवादों में फंसी प्रभारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी मोनिका बिसेन को गुरुवार को कलेक्टर ने हटा दिया। डीपीओ का प्रभार सहायक संचालक हेमंत छेकर को दिया गया है। श्रीमति बिसेन को छिंदवाड़ा वन स्टॉप सेंटर का प्रभारी बनाया गया है।

गुरुवार को कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने राजस्व सहित महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा महिला एवं बाल विकास की हो रही है। यहां प्रभारी डीपीओ को हटाते हुए सहायक संचालक हेमंत छेकर को जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

पहले स्व-सहायता समूहों के भुगतान में लेटलतीफी और उसके बाद तामिया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती को लेकर विभाग में बवाल मचा हुआ था। जिला पंचायत सदस्य लगातार यहां हो रही अनियमितताओं पर सवाल खड़ा कर रहे थे।

जिसके बाद गुरुवार को कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए मोनिका बिसेन को डीपीओ के प्रभार से हटाकर प्रभारी वन स्टॉप सेंटर बनाया है। श्री छेकर को डीपीओ के साथ आहरण संवितरण का अधिकार भी दिया गया है।

Created On :   21 Feb 2025 12:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story