Chhindwara News: पानी के लिए चली कुल्हाड़ी, माचागोरा में दो पक्ष आपस में भिड़े, तीन घायल

पानी के लिए चली कुल्हाड़ी, माचागोरा में दो पक्ष आपस में भिड़े, तीन घायल
  • खेत तक पानी लाने को लेकर खेत मालिकों में मारपीट
  • एक को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल से नागपुर रेफर किया गया है।
  • पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज किया है।

Chhindwara News: चौरई के माचागोरा में सोमवार सुबह दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में खेत में पानी लाने की बात पर विवाद शुरू हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। मारपीट में तीन लोगों को चोट आई है। इसमें से एक को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल से नागपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज किया है।

टीआई जीएस उईके ने बताया कि माचागोरा निवासी 50 वर्षीय विनोद सिंह के खेत से आशाराम वर्मा का खेत लगा हुआ है। आशाराम अपने खेत तक पानी लाना चाहता है। विनोद इसका विरोध कर रहा था। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। सोमवार सुबह दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में विनोद ङ्क्षसह और दूसरे पक्ष के आशाराम वर्मा, बिलेराम वर्मा को चोट आई है। विनोद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे नागपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर धारा 115 (2), 296 के तहत मामला दर्ज किया है।

मजदूरी मांगने पर युवक से मारपीट-

देहात थाना क्षेत्र के गुरैया सब्जी मंडी में मजदूरी करने वाले नीतेश सातपुते सोमवार सुबह अपनी मजदूरी लेने गया था। गाड़ी लोड कराने वाले आनंद ने मजदूरी देने से इनकार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आनंद ने नीतेश के सिर पर बीयर की बोतल फोड़ दी। जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।

Created On :   25 Feb 2025 12:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story