Chhindwara News: अब शक्ति परीक्षण की बारी, कांग्रेस के हाथ से अध्यक्ष पद जाना तय, फैसला 8 अक्टूबर को

अब शक्ति परीक्षण की बारी, कांग्रेस के हाथ से अध्यक्ष पद जाना तय, फैसला 8 अक्टूबर को
  • अब शक्ति परीक्षण की बारी, कांग्रेस के हाथ से अध्यक्ष पद जाना तय, फैसला 8 अक्टूबर को
  • गुरुवार को सुबह से लेकर देर रात तक चले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद कलेक्टर ने स्वीकारा प्रस्ताव
  • महापौर सहित 48 पार्षद कर सकेंगे वोटिंग

Chhindwara News: नगर निगम में कांग्रेस के हाथ से अध्यक्ष पद जाना लगभग तय माना जा रहा है। गुरुवार को सुबह से शुरु हुआ भाजपा का अध्यक्ष हटाओ ऑपरेशन देर रात 12 बजे खत्म हुआ। 32 पार्षदों के हस्ताक्षर के बाद कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो को हटाने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। अब फैसला 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सम्मिलन में होगा।

यह भी पढ़े -अचानक पहुंचे एसी ट्राइबल, अधीक्षक, शिक्षक, भृत्य मिले गायब, तीनों सस्पेंड, अंबाड़ा आश्रम और मोरकुंड माध्यमिक शाला का किया निरीक्षण

महापौर सहित कांग्रेस पार्षदों के दल बदल के बाद निगम में भाजपा बहुमत में हैं। अध्यक्ष के नाम पर निगम में कांग्रेस का आखिरी हाथ बचा था, जिसे हटाने के लिए विधानसभा चुनाव के बाद से भाजपा पूरा जोर लगा रही थी। लोकसभा चुनाव में शुुरु हुई रस्साकसी के बाद ये तय माना जा रहा था कि जल्द ही अध्यक्ष हटाने की मुहिम शुरु होगी। गुरुवार को अचानक ही भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बैठक लेकर अध्यक्ष को हटाने की स्क्रिप्ट तैयार की। देर रात 12 बजे तक सभी 32 पार्षदों के हस्ताक्षर पहले परासिया रोड स्थित होटल और उसके बाद कलेक्ट्रेट में कराए। गुरुवार रात 12 बजे तमाम दस्तावेज तैयार करते हुए कलेक्टर ने पार्षदों के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। सम्मिलन की तारीख 8 अक्टूबर जारी की गई। जिसमें भाजपा अपना शक्ति परीक्षण करेगी।

यह भी पढ़े -पुलिस ने तेल, तार, बाइक और मोटर पंप चोरों को पकड़ा, कुंडीपुरा, सिंगोड़ी और हिवरखेड़ी पुलिस ने किया खुलासा

49 वोट, 35 भाजपा के पास, जरुरत 25 की

नियमों के मुताबिक अध्यक्ष को हटाने के लिए 25 वोट की आवश्यकता है। भाजपा के पास 34 पार्षदों सहित महापौर का समर्थन हासिल है। ऐसे 35 वोट भाजपा के पाले में है। जबकि कांग्रेस के पास अध्यक्ष मिलाकर 14 पार्षदों का ही समर्थन है। भाजपा को कांग्रेस पार्षद धर्मेंद्र सोनू मागो को अध्यक्ष पद से हटाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

यह भी पढ़े -घायल के परिजनों ने पीछा किया, स्कूटी छोडक़र भागे लुटेरे, अमरवाड़ा पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

Created On :   28 Sept 2024 5:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story