पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या का प्रयास: महिला ने चार बच्चे संग कुएं में लगाई छलांग, तीन जांबाज युवकों ने बचाई जान

महिला ने चार बच्चे संग कुएं में लगाई छलांग, तीन जांबाज युवकों ने बचाई जान
  • महिला ने चार बच्चे संग कुएं में लगाई छलांग
  • तीन जांबाज युवकों ने बचाई जान
  • घटना के बाद पति के साथ घर लौटी महिला

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा/तामिया। तामिया की एक महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर अपने चार बच्चों के साथ आत्महत्या का निर्णय ले लिया। शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे महिला ने अपने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद तीन युवक अपनी जान की परवाह किए बिना कुएं में कूद गए। जाबांज युवकों ने महिला व बच्चों को पानी में डूबने से बचा लिया और अन्य लोगों की मदद से उन्हें कुएं से बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि ३५ वर्षीय कीर्ति पति धन्नू मालवी शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे शिशु मंदिर रोड स्थित एक कुएं के समीप पहुंची और डेढ़ माह की बेटी, २ वर्षीय प्रथम, ४ वर्षीय हिमाक्षी और ६ वर्षीय चेतन को एक-एक कर कुएं में फेंक दिया। बच्चों के बाद कीर्ति ने भी कुएं में छलांग लगा दी थी। कुएं के समीप किराए के मकान में रहने वाले सिधौली निवासी महेश पिता सुमरलाल भारती, आतिश पिता फूलभान भारती, रामसिंग यादव ने बिना समय गवाएं महिला और बच्चों को बचाने कुएं में कूद गए। बारिश का पानी अधिक होने से उन्हें मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन उन्होंने सभी की जान बचा ली। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची थी। इधर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से कुएं को ढकने की मांग की है।

यह भी पढ़े -तीसरे दिन एक दर्जन नए मरीज मिले- फोटो पांढुर्ना, स्वास्थ्य टीम ने डोर टू डोर किया सर्वे, मरीजों को दिया इलाज

कुएं के बाहर आते ही पति ने की पिटाई-

कीर्ति व बच्चों की जान बचाकर जैसे ही लोगों ने बाहर निकाला। पति धन्नू मालवी ने कीर्ति के साथ मारपीट कर दी। महिला से मारपीट होती देख आसपास मौजूद लोगों ने आक्रोश में आकर धन्नू की पिटाई कर दी।

पारिवारिक विवाद का कारण-

बताया जा रहा है कि महिला के पति ने कुछ साल पहले तामिया में एक प्लॉट खरीदा था, लेकिन पिछले दिनों उसने वह प्लांट को बेच दिया। इसी बात को लेकर दंपती के बीच विवाद हो रहा था।

गुरुवार को परिवार ने किया था आयोजन-

कीर्ति की डेढ़ माह की बेटी का मूल काटने का कार्यक्रम गुरुवार को किया गया। इस कार्यक्रम में पति के परिजन व रिश्तेदार शामिल हुए थे। शुक्रवार सुबह अचानक महिला ने बच्चों के साथ आत्महत्या का प्रयास किया।

यह भी पढ़े -एमआईसी के गठन के साथ पूरी तरह सत्ता में काबिज हुई भाजपा, कांग्रेस के पास अध्यक्ष के साथ अब होगा नेताप्रतिपक्ष का पद

स्वास्थ्य जांच कराया, सभी स्वस्थ-

कुएं से महिला व बच्चों को बाहर निकालने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। बीएमओ डॉ जितेंद्र शाह उईके ने बताया कि एहतियात के तौर पर डेढ़ माह की बच्ची की स्वास्थ्य जांच की गई। वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

मजबूर पत्नी, पति के साथ घर लौटी-

टीआई विजय ङ्क्षसह ठाकुर ने बताया कि लोगों की सजगता से महिला व बच्चों की जान बच गई। कुएं से बाहर आने के बाद वे पति के साथ अपने घर चली गई। महिला ने पति के खिलाफ प्रताडि़त करने या परेशान करने की शिकायत नहीं की है।

यह भी पढ़े -बस कंडेक्टर ने महिला का मुर्गा छीना, लगे छेड़छाड़ के आरोप, पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया

कीर्ति ने की थी कोर्ट मैरिज-

कीर्ति सिवनी की रहने वाली है। दस साल पहले उसने धन्नू मालवी से कोर्ट मैरिज की थी। तब से उसके माता-पिता व रिश्तेदारों ने संबंध खत्म कर दिया है। बताया जा रहा है कि दंपती के बीच अक्सर पारिवारिक विवाद होते है।

Created On :   31 Aug 2024 5:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story