कार्रवाई: चंद्रपुर के फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट,पुलिस ने छापा मारकर युवती सहित आरोपी को पकड़ा

चंद्रपुर के फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट,पुलिस ने छापा मारकर युवती सहित आरोपी को पकड़ा
  • रामाला तालाब परिसर के एक फ्लैट में बना रखा था अड्‌डा
  • पश्चिम बंगाल की एक लड़की को आजाद कराया
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर । चंद्रपुर शहर के मध्यवर्ती क्षेत्र स्थित रामाला तालाब परिसर के एक फ्लैट मेंदेह व्यवसाय चलने की गुप्त सूचना मिलते ही शहर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर पश्चिम बंगाल की एक लड़की को आजाद कराया है। इस मामले में एक दलाल को गिरफ्तार किया है। प्रणय गेडाम ऐसा आरोपी का नाम बताया जाता है। शहर पुलिस ने गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश करने पर उसे तीन दिन पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए गए, ऐसी जानकारी शहर थाने के पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरे ने दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामाला तालाब परिसर के एक अपार्टमेन्ट में आरोपी प्रणय गेडाम ने फ्लैट भाड़े पर लिया था। फ्लैट में वह युवतियों को लाकर देह व्यवसाय चला रहा था। हररोज नए-नए लोग आने पर परिसर के लोगों को संदेह हुआ। फ्लैट में कुछ गलत कार्य होने की जानकारी लोगों पता चलने पर उन्होंने इसकी जानकारी शहर पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर आरोपी के पास भेजा। जहां गलत कार्य होने की बात स्पष्ट होते ही पुलिस ने फ्लैट पर छापामार कार्रवाई कर आरोपी काे गिरफ्तार किया। कार्रवाई दरम्यान फ्लैट में एक लड़की मिली। उसकी जांच करने पर वह पश्चिम बंगाल निवासी होने सामने आयी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

बालिका के साथ दुराचार : चिमूर में पचास वर्षीय व्यक्ति द्वारा 4 वर्षीय बालिका पर दुराचार करने की घटना घटी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कन्हालगांव (भिसी) निवासी श्रीकृष्ण चौधरी बताया गया। चिमूर पुलिस थाना अंतर्गत आनेवाले एक गाव में बुधावार की शाम शादी समारोह था। शराब के नशे में आरोपी श्रीकृष्ण चौधरी ने मंडप में खेल रही बालिका को लालच दिखाकर जिप स्कूल के पीछे ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। बालिका घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश करने पर वह बेहोश अवस्था में मिली। बालिका के माता-पिता ने इसकी जानकारी चिमूर पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर आरोपी को हिरासत में लिया। बालिका को प्राथमिक उपचार के लिए उपजिला अस्पताल में दाखिल किया गया। हालत गंभीर रहने से उसे चंद्रपुर रेफर किया गया। बाल कल्याण समिति के सामने उसका बयान लिया गया अौर वैद्यकीय जांच की गई। गुरुवार को बालिका के बयान पर पुलिस ने रात 8 बजे अाईपीसी की धारा 376, 4, 8 पोक्सो अंतर्गत अपराध दर्ज किया। आगे की जांच पुलिस निरिक्षक संतोष बाकल के मार्गदर्शन में पीएसआई दीप्ति मरकाम कर रहीं हैं।

Created On :   31 May 2024 8:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story