परेशानी: चंद्रपुर में 20 हजार से अधिक किसानों ने नहीं करवाया केवाईसी, बढ़ेगी परेशानी

चंद्रपुर में 20 हजार से अधिक किसानों ने नहीं करवाया केवाईसी, बढ़ेगी परेशानी
  • शासकीय मदद से वंचित रहने की आशंका
  • तत्काल केवाईसी कराने की अपील
  • तहसीलदार से संपर्क करने का आह्वान

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की फसलें एवं कृषि भूमि नुकसान हुआ ऐसे पात्र किसानों के नुकसान भरपाई की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खाते में जमा की जा रही है किंतु आज भी जिले के 20 हजार से अधिक किसानों ने केवाईसी नहीं करवाया नतीजा यह किसान नुकसान भरपाई से वंचित है। इसलिए नुकसान भरपाई के लिए तत्काल केवाईसी कराने की अपील जिला प्रशासन ने की है।

24 जनवरी 2023 के शासन निर्णय अनुसार किसानों के बैंक खाते में नुकसान की राशि जमा की जा रही है। इसके लिए मुआवजे के लिए पात्र किसानों की सूची वास्तविक पंचनामे के बाद संबंधित तहसीलदार के माध्यम से सत्यापित कर कम्प्यूटरीकृत प्रणाली पर अपलोड की जाती है। अपलोड की गई सूची शासन स्तर से सत्यापित जानकारी के आधार पर लाभार्थियों के नाम, प्रभावित क्षेत्र, सहायता राशि आदि विवरण दर्शाने वाली एक विशिष्ट संख्या सूची (वीकेलिस्ट) कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से तैयार की जा रही है और संबंधित तहसीलदार को उपलब्ध कराई जा रही है।

जून 2023 से दिसम्बर 2023 की अवधि में जिन किसानों की फसल एवं भूमि का नुकसान हुआ है, उनकी सूची कम्प्यूटरीकृत प्रणाली (पोर्टल) पर अपलोड वीकेलिस्ट के अनुसार संबंधित तहसील कार्यालय के पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। अभी भी चंद्रपुर जिले के 20939 किसानों ने ई-केवाईसी नहीं किया है, इसलिए किसानों की राशि उनके बैंक खातों में जमा नहीं की गई है। अत: जिला प्रशासन ने पात्र किसानों से जल्द ई-केवाईसी कराने की अपील की है।

तहसीलवार बकाया ई-केवाईसी किसानों की संख्या : 28 मई 2024 तक, जिले में कुल 20939 किसानों का ई-केवाईसी बकाया है। इनमें बल्लारपुर तहसील के 2217, ब्रह्मपुरी-1910, नागभीड़-2692, चंद्रपुर-561, चिमूर-538, सिंदेवाही-713, गोंडपिपरी-1036, पोंभुर्णा-992, मूल-2041, सावली-550, जिवती-1300, कोरपना-3036, राजुरा-1376, भद्रावती-328 और वरोरा के 1649 किसानों का समावेश है। जिले के सभी नुकसानग्रस्त पात्र किसान विशिष्ट क्रमांक सूची से वीके लिस्ट से अपने नाम के सामने अंकित विशिष्ट क्रमांक संबंधित ग्रामसेवक, पटवारी, कृषि सहायक से प्राप्त कर अपनी सरकार सेवा केंद्र से संपर्क कर ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराये ऐसी अपील निवासी उपजिलाधिकारी ने की है।


Created On :   31 May 2024 9:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story