- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- सीडीसीसी बैंक ने बिना पूछे किया...
Chandrapur News: सीडीसीसी बैंक ने बिना पूछे किया कर्ज का पुनर्गठन, किसान शासकीय लाभ से वंचित

- सहकार मंत्री से किसान मोर्चा की शिकायत
- संचालक मंडल और अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग
Chandrapur News नौकर भर्ती के विवाद से उभरी नहीं कि चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक अब नए विवाद में फंसती नजर आ रही हैं। किसानों के बैंक के रूप में परिचित चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के संचालक मंडल द्वारा किसानों का बकाया फसल कर्ज चालू कर्ज में दिखाकर जिले के किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के किसान मोर्चा सेल ने कर संचालक मंडल व अधिकारियों पर अपराध दर्ज करने की मांग की है।
इस संबंध में पूर्व पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार के साथ सहकारी मंत्री, जिलाधिकारी, जिला निबंधक आदि से शिकायत की है। बताया गया है कि, ग्रामीण सोसाइटी व जिला मध्यवर्ती बैंक द्वारा किसान वर्ग को फसल कर्ज का वितरण किया जाता है। किसान कर्ज चुकाते है। परंतु कुछ किसान कर्ज चुका नहीं पाते और बकाया रहता है। जो नॉन परफॉर्मिंग असेट्स अंतर्गत आते है। इस तरह के कर्ज वापिस नहीं आने से संचालक मंडल पर कार्रवाई की तलवार लटक सकती हैं। इस डर से पिछले 12 वर्ष से जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के संचालक मंडल पर बैठे संचालकों ने पुराना बकाया कर्ज चालू वित्तीय वर्ष में दिखाकर शासन व किसानों से धोखा किया है।
अगर सरकार ने कर्जमाफी की मुहिम चलाई तो बकाया कर्ज वाले किसानों को कर्जमाफी का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही पुनर्गठित किसान यह प्रोत्साहन भत्ते का लाभ नहीं ले पाएंगे। जिससे उनका आर्थिक नुकसान होगा। इसकी परवाह किए बगैर सीडीसीसी बैंक के संचालक मंडल ने केवल अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए जिले के हजारों किसानों को धोखा देना जैसा मामला होने का आरोप भी किया है। इस मामले की विस्तृत जांच हुई तो किसानों से धोखा देने का मामला उजागर हो सकता है। ऐसे में सरकार ने जांच के आदेश देकर किसानों को न्याय दें व इस मामले में उचित पत्राचार कर संचालक मंडल पर अपराध दर्ज करें, अन्यथा जनआंदोलन करने निर्धार भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किया जाएगा, ऐसी चेतावनी जिलाध्यक्ष बंडू गौरकार, रवि चहारे, ओम पवार ने यहां जारी विज्ञप्ति में दी है।
Created On :   16 Jan 2025 1:23 PM IST