Chandrapur News: चंद्रपुर में अब तक शुरू नहीं हुए कपास खरीदी केंद्र , परेशान हो रहे किसान

चंद्रपुर में अब तक शुरू नहीं हुए कपास खरीदी केंद्र , परेशान हो रहे किसान
  • सोयाबीन काे भी नहीं मिल रहा उचित मूल्य
  • किसानों की दिवाली अंधरकारमय होने की आशंका
  • कपास की उत्पादन लागत नहीं निकल रही

Chandrapur News दिवाली नजदीक आ गयी है, लेकिन अभी तक कपास खरीदी केंद्र शुरू नहीं हुए। इसके अलावा सोयाबीन काे भाव नहीं है जिससे किसानों की दिवाली अंधरकारमय होने की आशंका है। इसलिए कपास खरीदी केंद्र तुरंत शुरू किया जाए और समर्थन मूल्य के अनुसार सोयाबीन खरीदी की जाए। ऐसी मांग शिक्षक विधायक सुधाकर अडबाले ने की है।

केंद्र और राज्य सरकार की घोषणाओं के बावजूद अब तक कपास खरीदी केंद्र शुरू नहीं हुए हैं। दिवाली नजदीक आने से सोयाबीन को भी समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहे हैं। किसानों को मजबूरन 3500 से 3800 रुपए के दाम पर व्यापारियों को सोयाबीन बेचना पड़ रहा है। किसानों को प्रति क्विंटल 1000 से 1100 रुपए का नुकसान हो रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है और सही दाम नहीं मिलने से किसान परेशान हो रहे हैं।

आज जब उत्पादन लागत दोगुनी हो गई है, केंद्र शुरू नहीं होने से व्यापारी किसानों से 6,000 से 6,500 रुपए पर खरीद रहे हैं। अत: कपास की उत्पादन लागत नहीं निकल रही। र्वतमान में रासायनिक खाद और स्प्रे की कीमत 2012 की तुलना में तीन गुना हो गई है। लेकिन दाम जस के तस हैं। सोयाबीन के बीज और खाद की कीमत में भारी वृद्धि के कारण 3500 से 3800 किसी भी परिस्थिति में भाव उचित नहीं है। खेत मजदूरी की बढ़ी दरें, सोयाबीन की कटाई-मड़ाई की बढ़ी दरों ने किसानों को बदहाल कर दिया है।

जो सोयाबीन के साथ हुआ वही कपास के साथ भी होने की आशंका है। बावजूद अब तक कपास खरीद केंद्र शुरू नहीं किया है जिससे दिवाली से पहले तत्काल कपास खरीद केंद्र शुरू कर गारंटी मूल्य के अनुसार सोयाबीन खरीदने की मांग की गई।

Created On :   24 Oct 2024 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story