भोपाल: स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में पर्यावरण संवाद का आयोजन

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में पर्यावरण संवाद का आयोजन
लगातार पर्यावरण का पतन देखा गया है। अब हम यह नहीं सोच सकते हैं कि पर्यावरण का पतन बहुत दूर की घटना है अब वह हमारे आसपास बहुत तेजी से घर कर रही है। - डी. एस. चौहान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में फैकल्टी ऑफ साइंस के द्वारा एक दिवसीय संगोष्ठी "पर्यावरण संवाद" का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सुनील देशपांडे और रियर एडमिरल डी.एस. चौहान रहे। इसके अलावा अन्य अतिथियों में स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. अजय भूषण और फैकल्टी ऑफ साइंस के डीन डॉ. सतेन्द्र खरे शामिल रहे।

कार्यक्रम में सुनील देशपांडे ने देश में हो रहे सभी क्वालिटी इनीशिएटिव के बारे में बात की। इसके बाद डी. एस. चौहान ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों एवं उनमें उठाए गए कदमों के ऊपर विवेचना करते हुए उन्होंने आंकड़ों के साथ दर्शाया कि एक व्यक्ति विशेष को अपने जीवन में किस तरह से पर्यावरण सुधारने में योगदान देना चाहिए। उनका यह कहना है कि लगातार पर्यावरण का पतन देखा गया है। अब हम यह नहीं सोच सकते हैं कि पर्यावरण का पतन बहुत दूर की घटना है अब वह हमारे आसपास बहुत तेजी से घर कर रही है।

वाइस चांसलर डॉ. अजय भूषण ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनसे एक पेड़ लगाने और 3 साल तक उसकी सुरक्षा एवं देखभाल करने की शपथ ली। डीन फैकल्टी ऑफ साइंस डॉ. सतेन्द्र खरे ने पर्यावरण की चर्चा को एक आम चर्चा ना बताते हुए पर्यावरण के ऊपर अब सजगता से कार्य करने की आवश्यकता है इस बात पर जोर दिया।

अंत में स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हाने संस्थान की पर्यावरण के लिए प्रतिबद्धता को जाहिर किया और कहा कि हम सस्टेनेबल स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम पर कार्य कर रहे हैं।

Created On :   2 July 2024 1:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story