सदस्यता अभियान: भाजपा नेता कृष्णा घाडगे ने मात्र 24 घंटे में 1000 सदस्य बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया।

भाजपा नेता कृष्णा घाडगे ने मात्र 24 घंटे में 1000 सदस्य बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया।
  • घाडगे ने 24 घंटे में 1000 सदस्य बनाकर रिकॉर्ड कायम।
  • 1 सितंबर से 14 सितंबर तक घाडगे ने 2500 से अधिक सदस्य बनाए।
  • घाडगे ने भोपाल में व्यक्तिगत आईडी से 2600 सदस्य बनाए, मध्य विधानसभा में 30000 सदस्य बनाए गए।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत भाजपा नेता कृष्णा घाडगे ने सर्वाधिक सदस्य बनाने का अपनी ही पार्टी के सदस्यों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कृष्णा घाडगे ने 1 सितंबर से 14 सितंबर तक न केवल 2500 सदस्य बना लिए, बल्कि मात्र 24 घंटे में 1000 सदस्य बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। सोमवार को भाजपा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में घाडगे को बधाई दी गई। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी इन दिनों सर्वाधिक सदस्य बनाने की राह पर है।

संगठन पर्व में मैदान में 41 लाख कार्यकर्ता उतरे हैं। पार्टी का सभी 64871 बूथों पर सदस्य बनाने का अभियान चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसकी सीधे मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके अंतर्गत मध्य प्रदेश में लगभग डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया है, जिसमें राजधानी भोपाल को 3 लाख का अपना लक्ष्य पार करना है। सांसद, विधायक, पार्षद और संगठन के सभी सदस्यों को टारगेट दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में वीडी शर्मा के नेतृत्व में एक मीटिंग ली गई, जिसमें कहा गया है कि भोपाल में मध्य विधानसभा में अभी तक लगभग 30000 सदस्य बनाए गए हैं और उसमें पूरे भोपाल में व्यक्तिगत स्वयं की आईडी (रेफरल कोड) से कृष्णा घाडगे द्वारा 2600 सदस्य बनाए गए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने भी कृष्णा घाडगे के कार्य को सराहना देते हुए मंच से उन्हें बधाई दी है।

कृष्णा घाडगे ने बताया कि सदस्यता अभियान में जब हम आम जनमानस के पास जाते हैं और उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में और संगठन के विचारों के बारे में बताते हैं, तो लोग स्वयं ही पार्टी का सदस्य बनने की इच्छा व्यक्त करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले कुछ दिनों में वह इस संख्या को बढ़ाकर लगभग 10000 करेंगे।

Created On :   16 Sept 2024 1:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story