Bhopal News: बरगांव में लगेगा स्वास्थ्य कैंप, प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेज के 200 से अधिक चिकित्सक देंगे सेवाएं

बरगांव में लगेगा स्वास्थ्य कैंप, प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेज के 200 से अधिक चिकित्सक देंगे सेवाएं
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जबलपुर प्रांत के आदिवासी बहुल जिला डिंडोरी में प्रदेश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कैंप लगेगा।

Bhopal News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जबलपुर प्रांत के आदिवासी बहुल जिला डिंडोरी में प्रदेश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कैंप लगेगा। उक्ताशय की जानकारी मंगलवार को परियोजना समन्वयक डॉक्टर सुनील कांत वाजपेई ने दी है। डॉक्टर वाजपेई ने बताया कि कैंप में विशेष तौर पर आदिवासियों की सिकल सेल व थैलेसीमिया की स्कैनिंग की जाएगी। कैंप में प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेज के 200 से अधिक चिकित्सक एवं 300 से अधिक पैरामेडिकल सेवाएं देंगे। एक दिवसीय शिविर आज लगेगा। शिविर के प्रचार के लिए स्वयंसेवक गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से संपर्क कर रहे हैं।

20 एकड़ में लगेगा सिविल

प्रकल्प प्रमुख राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि 20 एकड़ में यह शिविर लगेगा। इसमें जिला के विभिन्न विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन अधिकारी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 10 से 15,000 लोगों के पहुंचने की संभावना है। शिविर के संयोजक विक्रम सिंह ने बताया कि इस विशाल शिविर में लगभग 15,000 लोगों के पहुंचने की संभावना है।

सिकल सेल एनीमिया बीमारी

डॉक्टर सुनील कांत वाजपेई ने बताया कि सिकल सेल बीमारी एक अनुवांशिक बीमारी है। यदि माता-पिता दोनों में सिकल सेल के जीन हैं, तो बच्चे में इस बीमारी का होना स्वाभाविक है। इस बीमारी में रोगी की लाल रक्त कोशिकाएं हंसिए के आकार में परिवर्तित हो जाती हैं। इसके लक्षणों में पीड़ितों में खून की कमी, दिल की धड़कन का बढ़ जाना, पेट एवं छाती में दर्द होना आदि शामिल हैं। जून 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, डिंडोरी जनपद में 1151 सिकल सेल पीड़ित चिन्हित किए गए।

Created On :   1 Oct 2024 5:37 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story