- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- तुमसर भूमि अभिलेख कार्यालय में दलाल...
Bhandara News: तुमसर भूमि अभिलेख कार्यालय में दलाल सक्रिय!

- कृषि भूमि की नाप करने में बंटा रहे हाथ
- वर्षों से लंबित है किसानों के प्रकरण
Bhandara News भूमि के सटीक नापजोख के लिए भूमि अभिलेख कार्यालय में तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इससे भूमि मालिक पर अन्याय होने से टाला जा सकता है। पर तुमसर के भूमि अभिलेख कार्यालय में भूमि से जुड़े प्रकरण केवल बिचौलिए के जरिए ही पूर्ण हो रहे हैं। दलालों की सक्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में आम नागरिकों के काम नहीं हो पाते। केवल रुपए खर्च करने वाले लोगों के काम किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। कामों विलंब क्यों होता है इसकी जांच करने की मांग हो रही है।
कृषि व अन्य जमीन से जुड़े दस्तावेज के लिए भूमि अभिलेख कार्यालय महत्वपूर्ण माना जाता है। पर इस कार्यालय से जुड़े काम करना आसान नहीं है। यहां महीनों कभी-कभी वर्षों तक काम नहीं होते ऐसे अनुभव नागरिकों को आता है। जिससे नागरिक आए दिन इस विभाग की कार्यशैली के प्रति नाराजगी व्यक्त करते है। तकनीक का उपयोग करते हुए राज्य शासन ने इस कार्यालय को अपडेट करने का काम किया है। कम्प्यूटर व ड्रोन जैसे आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। पर आवेदन करने के बाद वर्षों तक कार्यालय के प्रकरण हल नहीं किए जाते।
केवल बिचौलए के जरिए ही जाने पर आसानी से काम होते है। यह बिचौलिए जमीन के गिनती से लेकर अन्य कामों में भूमि अभिलेख के कर्मचारियों का हाथ बटा रहे है। शासकीय कार्यालय में नियुक्ती नहीं होते हुए भी ऐसे बाहरी लोगों का काम में उपयोग किया जा रहा है। कार्यालय के प्रमुख इस बात से अंजान है। शासन ने भूमि अभिलेख कामों को आनलाईन करते हुए कार्यालय से जुड़े कामों के लिए भी आनलाईन आवेदन करना पड़ता है। तत्काल व सर्वसाधारण ऐसे दो तरह से भूमि के गिनती के लिए आवेदन करना पड़ता है। सर्वसामान्यय नागरिकों को राहत मिले इस लिए आनलाईन सुविधा उपलब्ध होकर भी जमीन की गिनती करने में विलंब हो रहा है।
बाहरी व्यक्ति की कार्यालय में नियुक्ति नहीं : भूमि अभिलेख कार्यालय के बिचौलिए की जानकारी नहीं है। किसी भी बाहरी व्यक्ति की कार्यालय में नियुक्ति नहीं की गई। नियम के अनुसार शासन द्वारा नियुक्त कर्मचारी ही कार्यालय में काम करते हैं। प्रकरण की जांच कर संबधित कर्मचारी को इसे लेकर पत्र दिया जाएगा। -एच. एफ. नारनवरे, उप अधीक्षक, भूमि अभिलेख कार्यालय, तुमसर
Created On :   26 March 2025 1:53 PM IST