Bhandara News: नागपुर से चुराते थे दोपहिया, मॉडीफाइड कर बेच देते थे ग्राहकों को

नागपुर से चुराते थे दोपहिया, मॉडीफाइड कर बेच देते थे ग्राहकों को
  • गिरोह का हुआ पर्दाफाश
  • आरोपियों से चोरी की 40 से 50 दोपहिया बरामद

Bhandara News नागपुर क्राइम ब्रांच ने नागपुर शहर के मेट्रो रेलवे स्टेशन व अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों से दोपहिया चुराकर मॉडीफाइड कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने अब तक तुमसर व नागपुर के कुछ शातिर दोपहिया चोरों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने अब तक चार से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आनेवाले दिनों में आरोपियों की संख्या और बढ़ने की संभावना जतायी है। जांच के दौरान पुलिस ने तुमसर तहसील कार्यालय परिसर स्थित दोपहिया दुरुस्ती केंद्र से 40 से 50 दोपहिया जब्त कर सभी दोपहिया को तुमसर थाना परिसर में रखा है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नागपुर से दोपहिया चुराकर तुमसर में उन्हंे मॉडीफाइड करके उनकी बिक्री करने का गोरखधंधा चल रहा है। जो नागपुर मेट्रो रेलवे स्टेशन से लेकर अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में दोपहिया चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। जिसकी तलाश में नागपुर क्राइम ब्रांच क्रमांक 5 के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी जुटे थे। इस बीच तीन दिन पूर्व नागपुर के रेलवे स्टेशन पर दोपहिया चुराने की फिराक में घूम रहे आरोपियों को जाल बिछाकर रंगेहाथ दबोचा।

जिसमें दो से तीन आरोपियों का समावेश होने की जान

कारी सामने आयी। नागपुर पुलिस ने इस मामले में अब तक चार से पांच आरोपियों को पकड़ा है। जांच के दौरान पुलिस ने तुमसर के दोपहिया दुरुस्ती केंद्र से 40 से 50 दोपहिया बरामद की है। चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों में तुमसर के आरोपियों का समावेश है। यह कार्रवाई नागपुर क्राइम ब्रांच की है।

गोबरवाही क्षेत्र के दो आरोपियों का समावेश : तुमसर मुख्यालय से 10 किमी की दूरी पर स्थित गोबरवाही के दो चोरों को नागपुर पुलिस ने पकड़ा है। दो से ज्यादा चोर इन वारदातों में शामिल है, ऐसी जानकारी मिली है। दो दिन पूर्व नागपुर क्राइम ब्रांच के अधिकारी एवं कर्मचारी तुमसर आए थे। पकड़े गए आरोपियों के पुलिस ने करीब 40 दोपहिया जब्त की है। फिर से 10 से 15 दोपहिया जब्त करने वाले है, ऐसी जानकारी मिली है।

नागपुर की अपराध शाखा कर रही है जांच : नागपुर शहर से चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले इस गिरोह में दो से ज्यादा चोरों का समावेश है। तुमसर तहसील कार्यालय परिसर के एक दोपहिया दुरुस्ती केंद्र से चोरी की दोपहिया मॉडीफाइड करके बेची जाती थी। जिसमें करीब 55 दोपहिया होने की आशंका है। इसकी जांच नागपुर की अपराध शाखा कर रही हैं। - मिलिंद तायडे, पुलिस निरीक्षक, अपराध शाखा, तुमसर

Created On :   22 Feb 2025 3:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story