‌Bhandara News: किसानों की समस्याएं हल करने अब खेत तक पहुंचेगा कृषि विभाग

किसानों की समस्याएं हल करने अब खेत तक पहुंचेगा कृषि विभाग
  • जिप उपाध्यक्ष एकनाथ फेंडर ने पत्र परिषद में दी जानकारी
  • कम खर्च में किसानों की आय बढ़ाने मार्गदर्शन

Bhandara News कृषि व्यवसाय में प्राकृतिक आपदा व कुछ सरकारी नीतियों के कारण किसानों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को हल करते समय कई बार किसान कर्ज में डूब जाते है।

अगर उचित मार्गदर्शन मिले तो किसानों की कम खर्च में ही आय बढ़ सकती हैं। इसके लिए जिला परिषद के कृषि विभाग ने अब सीधे किसानों के खेतों तक पहुंचने का निर्णय लिया है। यह जानकारी जिप उपाध्यक्ष एकनाथ फेंडर ने मंगलवार, 18 फरवरी को आयोजित पत्र परिषद में दी। जिला परिषद में कृषि व पशु संवर्धन विभाग का जिम्मा संभालने के बाद फेंडर ने पत्र परिषद लेकर कहा कि, किसान कृषि के साथ-साथ पशुपालन का व्यवसाय करते है।

ऐसे में राज्य सरकार द्वारा किसानों के पूरक व्यवसाय तथा पशुपालन संबंधी विविध योजनाएं चलायी जाती है। यह योजना किसानों तक पहुंचाने के लिए जि.प. कृषि व पशु संवर्धन विभाग काम करेगा। उन्होंने बताया कि राज्य शासन का कृषि विभाग व जिला परिषद का कृषि विभाग यह पहले अलग-अलग दिशा में काम करता आया है।

Created On :   19 Feb 2025 1:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story