- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- अंतत: पिंजरे में बंद हुआ लोगों को...
Bhandara News: अंतत: पिंजरे में बंद हुआ लोगों को घायल करने वाला बंदर

- हमले में कई नागरिक हुए थे घायल
- वनविभाग की टीम ने पकड़ने में पाई सफलता
Bhandara News पवनी वन परिक्षेत्र के तहत आने वाले सावरला सह वनक्षेत्र में भोजापुर गांव में पिछले सप्ताह में एक बंदर ने उत्पात मचाया था। जिससे नागरिक डर क माहौल में यहां से आना जाना करते थे। बंदर ने पांच लोगों को घायल भी किया था। आखिरकार 17 फरवरी को वनविभाग की टीम ने इस उत्पाती बंदर को पकड़ने में सफलता पाई। पिछले सप्ताह में सावरलाप क्षेत्र में एक उत्पाती बंदर लोगों को परेशान कर रहा था।
यात्रियों को पीछे दौड़ना, दोपहिया पर छलांग लगाना,विद्यार्थियों को भी तकलीफ देना। घर के सामान लेकर भागना ऐसे काम बंदर करता था। जिसकी सूचना नागरिकों ने वनकर्मियों को दी। आखिरकार सोमवार को दोपहर को गांव की महिला रोशनी सेलोकर ने गांव के पुलिस पटेल फुलबांधे को गांव में बंदर आने की जानकारी दी। उन्होंने घटना की जानकारी क्षेत्र सहायक आई.एच. काटेखाये को दी। पवनी वन परिक्षेत्र के अधिकारी वी.के. नागदेवे नवेगांव नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प आरक्षित दल को दी। पवनी वनपरिक्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी ने भोजापुर गांव में जाकर वनविभाग को पकडा। यह कार्रवाई सहायक वनसंरक्षक के मार्गदर्शन में पवनी वनपरिक्षेत्र अधिकारी आई.एच. काटेखाये, आरआरटी दल के मेघराज तुलावी, पुलिस हवलदार पराग भुते, कैलास झाडे, नुतन बहेकर, बिट रक्षक नागरमोजे, डेविड मेश्राम, वाहन चालक, अंकित सयाम एवं हरीश मुंडले ने की।
गौवंश को कत्तल के लिए रखने वाले तीन के खिलाफ कार्रवाई : गौवंश को कत्तल करके मांस बेचने के इरादे से क्रुरता से रखने वाले तीन आरोपियों पर साकोली पुलिस ने 16 फरवरी को कार्रवाई की। इस कार्रवाई दौरान पुलिस ने काटने के लिए रखे हुए छह गौवंश को बचाया। पुलिस ने साकोली के सिविल वार्ड निवासी मोहशीन मुमताज कुरेशी (35), मुजबीर उर्फ नावेद मुमताज कुरेशी (29), मोबीन अहमद कुरैशी (55) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने गाय, गाय के बछड़े समेत छह गौवंश को क्रुरता से कमरे के अंदर बांधकर रखा था। पुलिस ने मौके पर पहुचकर कार्रवाई कर छह गौवंश को बचाया। आरोपियों पर धारा 11 (1) (च) (ज) (झ) जानवर क्रुरता प्रतिबंध कानून अधिनियम 1960 जानवर निर्दयता अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरिक्षक रामचंद्र चापले कर रहे हैं।
Created On :   18 Feb 2025 1:41 PM IST