Bhandara News: 15 अप्रैल से 15 जून तक अतिरिक्त बसें चलाएगी राज्य परिवहन निगम

15 अप्रैल से 15 जून तक अतिरिक्त बसें चलाएगी राज्य परिवहन निगम
  • यात्रियों की सुविधा के लिए लिया फैसला

Bhandara News महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के भंडारा विभाग की ओर से 15 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त बसे चलाने का फैसला लिया है। यह बसें भंडारा, गोंदिया, साकोली, तुमसर, तिरोड़ा व पवनी बसस्थानक से छोड़ी जाएगी।

ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बड़ती संख्या को देखते हुए अलग अलग मार्ग पर विविध चरणों में बस फेरियां बढ़ाने का फैसला राज्य परिवहन निगम ने लिया है। इसके लिए आनलाइन तरीके से बसों में सीटंे आरक्षित की जा सकेगी। साथ ही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए शिवशाही, नीमआराम, साधारण बस, नागपुर मार्ग पर अतिरिक्त बस छोड़ी जाएगी।

ग्रीष्मकाल में चलाए जाने वाली बसों की वजह से नागरिक अवैध यात्री वाहनों में यात्रा करने से बच सकेंगे। एसटी परिवहन विभाग भंडारा से राजुरा बस जाते समय सुबह 8.30 बजे वहीं वापसी के समय दोपहर 2.30 बजे रहेगी। इसी तरह से भंडारा, तुमसर, हिंगनघाट जाने वाली बसे 3.20 बजे जबकी वापस सुबह 6.15 बजे की रहेगी। भंडारा–परतवाड़ा बस सुबह 7.20 बजे तथा वापस आते समय दोपहर 2.30 बजे तथा भंडारा से यवतमाल बसे सुबह 9 बजे तथा आते समय दोपहर 3 बजे की रेही। तुमसर से अमरावती बस सुबह 7.45 मिनट पर रवाना होगी। जबकि दोपहर 2 बजे वापसी के लिए निकलेगी।

वहीं तुमसर–वर्धा गाडी सुबह 7.15 मिनट पर निकलेगी। जबकि वापस दोपहर 12.15 मिनट पर रहेगी। विभाग इस तरह से अलग अलग बस फेरियां चलाने वाला है। इसका लाभ लेने का आह्वान राज्य परिवहन निगम के विभाग नियंत्रक ने किया है।


Created On :   28 March 2025 4:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story