सड़क हादसा: तेज रप्तार जीप ने कार को उड़ाया, 2 महिलाओं समेत मासूम बच्चे की मौत

  • वालूज के टोल नाका के समीप हादसा
  • नियंत्रण छूटने से जीप डिवाइडर से टकराई
  • दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े

डिजिटल डेस्क, छत्रपति संभाजीनगर। अहमदनगर से छत्रपति संभाजीनगर की तरफ तेज गति से जाने वाले जीप ने विरुद्ध दिशा से आने वाली कार को जमकर टक्कर मारी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार में सवार गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं एव छह माह के बच्चे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह दुर्घटना शुक्रवार, 13 सितंबर को शाम 4 बजे के दौरान वालूज के टोल नाका के समीप हुई। दुर्घटना के बाद जीप चालक घटनास्थल से रफूचक्कर हुआ।

पहले डिवाइडर से टकराई जीप : वालूज पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सहाणे ने बताया कि अजय अंबादास बेसरकर (40) मूलत: अमरावती जिले के रहिवासी हैं। वह फिलहाल पुणे में स्थायी हैं। शुक्रवार को अजय पत्नी मृणालिनी, छह माह के बच्चा, सास आशा पोपलघाट (65), साली शुभांगिनी सागर गिते (35), साली की बेटी दुर्गा सागर गिते (7) के साथ कार (एमएच 27 बीजेड 0045) से छत्रपति संभाजीनगर मार्ग से पुणे के घर जा रहे थे। इसी समय अहमदनगर महामार्ग से जाते समय वालूज के शिवराई टोल नाका के समीप शाम 4 बजे के दौरान अहमदनगर से छत्रपति संभाजीनगर की तरफ तेज गति से जाने वालेी स्कार्पिओ जीप (एमएच 12 केजे 4134) के चालक का नियंत्रण छूटने से गाड़ी पहले जीप डिवाइडर से टकराई और फिर विरुद्ध दिशा से जाने वाले अजय बेसरकर की कार को टक्कर मारी।

दुर्घटना में दोनों वाहनों का काफी नुकसान हुआ। कार में चालक, दो महिलाएं, दो छोटे बच्चे फंसे रहे। यह दुर्घटना देखते ही यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और नागरिकों ने मदद करने का प्रयास किया। नागरिकों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। वालूज पुलिस थाने के उपनिरीक्षक राठोड़ अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और कार के गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए टोल नाका के समीप निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

3 गंभीर घायलों का उपचार जारी : इस दुर्घटना में कार में गंभीर रूप से घायल मृणालिनी अजय बेसरकर, आशालता पोपलघाट एवं एक छह माह के बच्चे ने बुरी तरह घायल हो जाने के चलते उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कार चालक अजय अंबादास बेसरकर (40), शुभांगिनी सागर गिते (35) एवं दुर्गा सागर गिते (7) तीनों गंभीर रूप से घायल हैं। उनका उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद जीप का चालक एवं उसका साथी घटनास्थल से रफूचक्कर हो गए।

Created On :   14 Sept 2024 9:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story