छत्रपति संभाजीनगर: सरकार अपने वादे पर कायम रहे, मराठाें पर दर्ज अपराध वापस ले

सरकार अपने वादे पर कायम रहे, मराठाें पर दर्ज अपराध वापस ले
  • वापस ले मराठाें पर दर्ज अपराध
  • सरकार अपने वादे पर कायम रहे

डिजिटल डेस्क, छत्रपति संभाजीनगर। मनोज जरांगे ने कहा कि मराठा आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे झूठ नहीं बोलेंगे। इसलिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जनता को गुमराह करने की कोशिश नहीं करें। मनोज की हाल ही में बीड़ जिले में अंबाजोगाई की सभा में अचानक तबियत खराब हुई। फिलहाल उनका छत्रपति संभाजीनगर के निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। तब उन्होंने बुधावर, 13 दिसंबर को पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री फडणवीस से मराठा आरक्षण के आंदोलन में युवकों पर किए गए अपराध को वापस लेने के मामले पर झूठ नहीं बोलने की अपील की। कहा कि सरकार में शामिल तीनों पार्टियों के नेताओं ने हमारे पास प्रतिनिधि भेजे थे। उन्होंने हमें अपराध वापस लेने का आश्वासन दिया था। इसलिए सरकार ने अपने शब्दों पर दृढ़ रहे और अंतरवाली सराटी एवं राज्य के अनेक परिसर में मराठा आंदोलकारियों पर दाखिल अपराध वापस ले।

भुजबल को जातीय तनाव निर्माण करने की आदत

मनोज जरांगे ने चेतावनी भी दी कि अपराध वापस नहीं लिये तो मराठा समाज को मजबूरन आंदेालन करना पड़ेगा। उन्होंने छगन भुजबल पर फिर निशाना साधा और कहा कि छगन भुजबल को पहले से ही जातीय तनाव निर्माण करने की आदत है। हमने सरकार के शब्द का सम्मान किया। लेकिन, सरकार अगर भुजबल के इशारे पर काम करेगी और हमारे पर अन्याय होगा, तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

जरांगे ने भाजपा विधायक नीतेश राणे पर भी टिप्पणी की कि उन्होंने कुछ व्यक्तियों को गांव बंदी में छूट देने का अपराध किया। लेकिन, इस आरोप में कोई दम नहीं है। हमारा अनशन छोड़ा, तभी गांव बंदी वापस ले ली गई थी। राणे पर दबाव हो सकता है। इसलिए वें हमारे खिलाफ बयानबाजी करते हुए नजर आ रहे है। लेकिन उन्होंने मराठा समाज का पक्ष लेना चाहिए। क्योंकि समाज से बड़ी पार्टी नहीं है।

आरोप - बीड़ में भुजबल ने दंगा कराया

जरांगे ने कहा कि छगन भुजबल को सिर्फ अपने रिश्तदारों से लगाव है। अंतरवाली सराटी में लोगों के मकान में घुसकर मारपीट की गई। तब आप कहां थे? पूछा कि आप अगर भेदभाव नहीं करते हो, तो भी अंतरवाली सराटी में आप क्यों नहीं। जरांगे ने आरोप लगाया कि बीड़ में भुजबल ने दंगा कराया। सरकार से कहा कि भुजबल को ताकत देकर मराठा समाज के खिलाफ मत जाइये। भुजबल ने महाराष्ट्र सदन में भ्रष्टाचार किया है। उसके बावजूद आप यह मामला दबा रहे है। इससे जाहिर होता है कि फडणवीस भुजबल को ताकत दे रहे हैं। हम मराठा समाज को शांति से रहने की अपील कर रहे हैं, लेकिन आप लोगों को उकसाने का काम कर रहे हैं। आप अगर ऐसा ही करते रहे, तो हमें भी बड़ा आंदोलन खड़ा करना पड़ेगा।

Created On :   14 Dec 2023 12:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story