मामला दर्ज: सम्पत्ति विवाद में महिला ने पीया जहर, मौत

सम्पत्ति विवाद में महिला ने पीया जहर, मौत
आरोपियों के खिलाफ बेटी ने की शिकायत

डिजिटल डेस्क, चांदुर रेलवे (अमरावती)। पारिवारिक सम्पत्ति के विवाद में महिला ने आहत होकर जहर पी लिया । मृतक महिला की विवाहित बेटी की शिकायत पर चांदुर रेलवे पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताए जाते हैं। शिवाजी नगर निवासी 45 वर्षीय सुरेखा संतोष भोसले के ससुर के नाम रही जगह के 29 लाख रुपए मिले थे। तभी से दो ननद तथा भांजे के बीच पैसों को लेकर वाद-विवाद होने लगा। इससे तंग आकर महिला ने मंगलवार 5 दिसंबर को पुत्री के साथ आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देने की ठानी। शिकायत करने जाते समय सुरेखा संतोष भोसले ने पुलिस स्टेशन से कुछ अंतराल पर पास में रखा जहर पी लिया। यह बात साथ चल रही बेटी के ध्यान में आते ही उसने इस घटना की की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत ही सुरेखा को ग्रामीण रुग्णालय भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर रहने से तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। यहां सुरेखा को मृत घोषित किया गया।


Created On :   7 Dec 2023 10:27 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story