दबिश: चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाला कुख्यात आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाला कुख्यात आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • चाकू की नाेक पर मोबाइल व 5 ग्राम सोने की अंगूठी लूटी
  • पहले भी हत्या, मारपीट, छेड़छाड़ जैसे कई मामले दर्ज
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला

डिजिटल डेस्क, अमरावती । राजापेठ के बडनेरा मार्ग पर 17 फरवरी की रात अज्ञात आरोपी ने राहुल मालपे नामक युवक को चाकू की नाेक पर मोबाइल व 5 ग्राम सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गया था। इस मामले में राजापेठ पुलिस ने मंगवलार को कुख्यात आरोपी संकेत सुरेशराव घुगे (24, आर्दश नगर) को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार राजापेठ निवासी राहुल मालपे 17 फरवरी की रात काम से घर लौट रहा था। इस समम सेवन पीएम बार के पास कुछ युवकाें के बीच झगड़ा चल चल रहा था। तब राहुल वहां जाकर झगड़ा देखने लगा। जिसके कुछ देर बाद आरोपी संकेत घुगे ने चाकू दिखाकर डरा धमका कर मोबाइल व 5 ग्राम सोने की अंगूठी ऐसा कुल 45 हजार रुपए का माल लूटकर फरार हो गया था। आरोपी पर इसके पहले भी हत्या, मारपीट, छेड़छाड़ जैसे कई मामले दर्ज है।

जेल परिसर में घूमता तड़ीपार पकड़ा : फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के मध्यवर्ती कारागृह में सोमवार के रात पुलिस गश्त लगा रही थी। इस समय पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली कि वडाली परिसर से तड़ीपार किया गया अनिकेत देवानंद वरघट जेल परिसर में घूम रहा है। आरोपी अनिकेत पर कई संगीन मामले दर्ज रहने से पुलिस ने दो साल के लिए तड़ीपार किया था। पुलिस ने जेल परिसर में जाल बिछाते हुए वरघट को हिरातस में लिया। मामला दर्ज कर लिया है।

शेयर मार्केट के नाम पर फिर 2 लोगों से 11 लाख की ठगी : शेयर मार्केट के बहाने ठगबाजों ने पैर पसार रखे हैं। यहां एक के बाद एक डिस्काउंट और अच्छे प्रॉफिट का झांसा देते हुए लाखों रुपए से ठगा जा रहा है। इसी तरह शहर में पिछले 24 घंटों में दो लोगों को कुल 11 लाख रुपए से ठग लिया गया। शारदा नगर निवासी व्यापारी संकेत विजय ढेंगे को शेयर मार्केट के बहाने 6 लाख रुपए से ठग लिया गया। सोमवार की देर शाम यह मामला दर्ज होने के 12 घंटे बाद और एक मामला शहर साइबर पुलिस ने दर्ज किया। नौकरी पेशा सागर विनायकराव उंबरकर (42, देवी नगर वडाली) ने 5 लाख 69, 400 रुपए शेयर मार्केट में निवेश किए। फर्जी एप पर आभासी शेयर और प्राफिट दिखाकर उन्हें 4 मार्च से 18 मई के बीच ठगा गया। दोनों मामलों में शहर साइबर पुलिस शेयर मार्केट के बहाने लोगों को लाखों की चपत देनेेवालों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।

Created On :   29 May 2024 7:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story