- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- सात दिनों में खरीदा डेढ़ लाख क्विंटल...
खरीदी-बिक्री: सात दिनों में खरीदा डेढ़ लाख क्विंटल सोयाबीन

By - Bhaskar Hindi |25 Oct 2023 4:43 PM IST
किसानों को मजबूरी में सोयाबीन बाजार में बेचने लाना पड़ रहा
डिजिटल डेस्क, अमरावती। सरकार ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4 हजार 600 रुपए घोषित किया है। उसके बाद भी स्थानीय कृषि मंडी में अभी तक सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं हुई। दशहरे का त्योहार और रबी की फसल की बुआई की व्यवस्था के लिए किसानों को मजबूरी में सोयाबीन बाजार में बेचने लाना पड़ रहा है। नवरात्रि के 7 दिनों में स्थानीय कृषि मंडी में 1 लाख 40 हजार 212 क्विंटल सोयाबीन की खरीदी हुई है। जिसमें सोमवार को सर्वाधिक 31 हजार 59 क्विंटल सोयाबीन अमरावती कृषि मंडी में खरीदा गया। सोमवार को सोयाबीन को 4 हजार 450 रुपए क्विंटल का दाम मिला। जो अब तक का सर्वाधिक दाम है। 16 अक्टूबर को सोयाबीन को 4 हजार 150 रुपए दाम था। जो बढ़ते-बढ़ते सोमवार 23 अक्टूबर तक 4 हजार 450 रुपए क्विंटल पर पहुंचा।
Created On :   25 Oct 2023 4:43 PM IST
Tags
Next Story