- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- बच्चू कडू का ऐलान, कहा - हर सीट पर...
राजनीति: बच्चू कडू का ऐलान, कहा - हर सीट पर 300 से 400 उम्मीदवार उतारने की तैयारी

- प्रत्येक मतदाता को यह जानने का मौलिक अधिकार है कि उसका वोट किसे मिला
- कहा, महायुति में मिले सम्मान
- 20 को प्रहार की प्रदेश स्तरीय बैठक
डिजिटल डेस्क, अमरावती। प्रहार जनशक्ति पार्टी के प्रमुख विधायक बच्चू कडू ने कहा कि वह सांसद नामक अभियान शुरू करने जा रहे हैं। जिसमें प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 300 से 400 उम्मीदवार खड़े करने की तैयारी हो चुकी है। 20 मार्च को प्रहार प्रदेश स्तर की फिर बैठक हैं। जिसमें उम्मीदवारों को खड़े करने के लिए आवेदन-नमूने देंगे। ताकि बैलेट पेपर पर चुनाव हो सके। प्रत्येक मतदाता को मतदान करने के बाद यह जानकारी मिलनी चाहिए कि उसने किसे मतदान किया है। यह मतदाता का मूलभूत अधिकार है। महायुति में सम्मान नहीं दिये जाने को लेकर नाराजी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हमें चर्चा के लिए नहीं बुलाया जा रहा है तो क्या मतलब है। इसीलिए हम सांसद नाम से अभियान छेड़ने जा रहे हैं।
नहीं तो यह लोकतंत्र का पतन : मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन पर बटन दबाने पर प्रत्येक मतदाता का बैलेट मिलना चाहिए। ताकि वह जान पाए कि उसका वोट किसे मिला है। इसके लिए अलग से मतपेटी रखी जानी चाहिए। मतदाता को यह जानकारी पाने का पूरा अधिकार है अन्यथा यह लोकतंत्र का पतन ही कहा जाएगा। भाजपा को राष्ट्र निर्माण करने वाली पार्टी होने की ख्याति प्राप्त है। देश भक्त होने की ख्याति है। फिर मतदान के माध्यम से लोकतंत्र को कालिख पोती जा रही है तो राष्ट्र निर्माण नहीं हो सकता। भाजपा के सभी पदाधिकारियों को इसकी दखल लेना जरूरी है। प्रश्न केवल चुनाव तक सीमित नहीं है। देश हित का है।
देश भक्त के रूप में यदि मतदान करने के बाद मतदाता को यह जानकारी मिले कि उसका वोट किसे मिला है। यह मौलिक अधिकार नहीं मिल पाया तो लोगों का मन हम सभी को लेकर दूषित हुए बगैर नहीं रहेगा। इसीलिए राष्ट्र हित की भावना हम व्यक्त कर रहे हंै। किसानों को कृषि उपज को योग्य दाम नहीं मिल रहे हंै। घरकुल में बड़ा फर्क है। जिसके कारण प्रहार प्रत्येक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 300 से 400 उम्मीदवार खड़े करने की हमारी तैयारी हो चुकी है। हमारी केवल इतनी मांग है कि मतदाता को उसका मौलिक अधिकार मिलना चाहिए। उल्लेखनीय हैै कि शुरुआत से शिंदे सरकार के सहयोगी व सत्ता के भागीदार विधायक बच्चू कडू भाजपा पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हंै। अब उनके इस बयान से राजनीति में अनेकों की भौंहें तन जाना स्वाभाविक हैं।
प्रवीण दरेकर पर किया पलटवार : हम केवल एक निर्वाचन क्षेत्र तक सीमित है। हम आपके जैसे बड़े नहीं बन सकते, लेकिन फिर भी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को हमें फोन करना पड़ता है। इतना महत्व है। ऐसा पलटवार विधायक बच्चू कडू ने भाजपा के विधान परिषद गट नेता प्रवीण दरेकर पर किया है। हम सत्ता में रहने पर किसान व दिव्यांगों के कल्याण के लिए काम करते है, लेकिन उनकी योजनाओं में कोई बाधाएं आती हैं तो हम अपना आवाज बुलंद करते है। यदि बातें कड़वी लगती है तो उसे पचाने की ताकत सभी को रखनी चाहिए। महायुति में सीटों के बंटवारों में हमने कोई दावा नहीं किया है, लेकिन महायुति में सम्मान मिलना चाहिए। अमरावती दौरे में दरेकर ने विधायक बच्चू कडू को बयान देते समय संतुलन बनाने का मशविरा दिया था।
Created On :   15 March 2024 3:06 PM IST