- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- 57 वर्ष की उम्र में की थी सरपंच...
गिरफ्तारी: 57 वर्ष की उम्र में की थी सरपंच पत्नी की हत्या, 85 साल की उम्र में पकड़ाया

- पत्नी की कुल्हाड़ी से की थी हत्या
- पहचान छिपाकर रायगढ़ में रह रहा था
- 28 साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आया
डिजिटल डेस्क, तलेगांव दशासर ( अमरावती)। स्थानीय पुलिस ने लगभग 28 वर्ष पूर्व ग्राम खरबी में हत्या कर फ़रार आरोपी को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की। ग्राम पंचायत सरपंच पत्नी की विवाद में कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी, उस समय उसकी उम्र 57 साल थी।
घटना के बाद से फरार होकर रायगढ़ में रह रहा था। थाना क्षेत्र के कामनापुर गांव में आने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे दबोचकर अदालत में पेश किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थानांतर्गत ग्राम खरबी में 30 नवंबर 1996 को आरोपी मारूति किसनराव चोखांदरे ने अपनी पत्नी तत्कालीन खरबी ग्राम की सरपंच मैनाबाई मारूति चोखांदरे के साथ विवाद कर उसके सर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले की शिकायत तलेगांव में दर्ज की गई थी।
पुलिस ने भादंवि की धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया था। घटना के दिन से उक्त आरोपी फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी के खिलाफ दफा 299 के मुताबिक दोषारोपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था, जो पुलिस को वांटेड था। मारूति को 28 साल के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह अपनी पहचान छिपाकर रायगढ़ जिले में रहता था। वर्तमान में 85 वर्षीय आरोपी के कामनापुर में आने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Created On :   13 Jun 2024 4:45 PM IST