आरोपी गिरफ्तार: घर में चोरी करने घुसे दो शातिर चोर को पकड़ कर की पिटाई

घर में चोरी करने घुसे दो शातिर चोर को पकड़ कर की पिटाई
दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अमरावती। राजापेठ के एकवीरा नगर स्थित एक बंद घर में बुधवार के तडके दो अज्ञात चोर ने सेंधमारी कर भाग रहे थे लेकिन तभी घर मालिक अशोक शिंदे मौके पर पहुंचे। जहां छत पर छुपे दो शातिर चोर शंकर सुभाष बनसोड और परमेश्वर अशोक सुखदेव को पकड़कर लोगों ने जमकर पिटाई की। जिसके बाद पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर

गिरफ्तार कर लिया है।

राजापेठ थाना क्षेत्र के एकवीरा नगर निवासी अशोक मोतीराम शिंदे परिवार के साथ परिचीत के घर दो दिन के लिए रहने गए थे। लेकिन बुधवार के तडके 4 बजे पडोसी का फोन आया कि घर में कोई चोर घुस आया है। अशोक शिंदे ने तुरंत घर में आकर देखा तो पिछे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा पडा था। तब घर की जांच की तो छत पर दो बदमाश छुपे हुए थे। लोगों ने आरोपी शंकर बनसोड और परमेश्वर सुखदेव को पकडकर उनकी जमकर पिटाई की। घटना की जानकारी राजापेठ पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों चोर को पुलिस के हवाले किया। अशोक शिंदे की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Created On :   23 Nov 2023 7:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story