- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- फिर एक शावक तेंदुए की मौत, वन्य...
Amrawati News: फिर एक शावक तेंदुए की मौत, वन्य प्राणियों की सुरक्षा का मुद्दा फिर उठा

- सड़क पार करते वक्त वाहन की चपेट में आया
- एक्सप्रेस हाईवे पर महादेवखोरी के पास दुर्घटना
Amrawati News राष्ट्रीय महामार्ग के रहाटगांव से बडनेरा नए बायपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक शावक तेंदुए की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को सुबह प्रकाश में आई। वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत की यह 15 दिनों में हुई दूसरी घटना है।
शहर को लगकर रहने वाले रहाटगांव-बडनेरा नए बायपास पर वडाली से महादेवखोरी के बीच गुणवंत बाबा मंदिर के निकट सड़क किनारे तेंदुए का शव शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को दिखाई दिया। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। वन विभाग के दल ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। मृत तेंदुए की उम्र डेढ़ से दो वर्ष बताई गई है और वह नर तेंदुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही परिसरवासियों की घटनास्थल पर भारी भीड़ हुई। नए बायपास को लगकर वडाली का जंगल है। वडाली के जंगल में तेंदुए की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे पूर्व इसी क्षेत्र में तेंदुए के तीन शावक रास्ते पर पाए गए थे।
7 दिसंबर को चांदूर रेलवे वन परिक्षेत्र के तहत पोहरा-मालखेड़ आरक्षित जंगल के चेरोडी गांव के पास सड़क दुर्घटना में तेंदुए के शावक की मौत हुई थी। जिससे जंगल को लगकर रहनेवाले रास्ते पर वन्य प्राणियों की सुरक्षा का मुद्दा फिर एक बार सामने आया है। राष्ट्रीय महामार्ग पर इससे पहले भी वाहनों की टक्कर से वन्य प्राणियों की मौत हुई है। वडाली, पोहरा जंगल में तेंदुए का प्रमाण बढ़ चुका है। तेंदुए के साथ ही नीलगाय, हिरण, खरगोश, मोर आदि वन्य प्राणियों का भी यहां बसेरा है। अमरावती-चांदूर रेलवे मार्ग पर भी कई बार तेंदुए दिखाई दिए हैं।
Live Updates
- 21 Dec 2024 2:55 PM IST
15 दिनों में दूसरी घटना
राष्ट्रीय महामार्ग के रहाटगांव से बडनेरा नए बायपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक शावक तेंदुए की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को सुबह प्रकाश में आई। वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत की यह15 दिनों में हुई दूसरी घटना है।
Created On :   21 Dec 2024 2:54 PM IST