- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- पत्नी के प्रेमी पर किया तलवार से...
Amravati News: पत्नी के प्रेमी पर किया तलवार से हमला, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- गुलिस्ता नगर की घटना
- तीन माह पहले दोनों ने किया था प्रेमविवाह
Amravati News गाडगेनगर थाना क्षेत्र के तहत गुलिस्तां नगर में रहनेवाले सुमेर खान झाकीर खान (27) नामक युवक पर अलिम नगर में रहनेवाले शेख तौसिफ और उसके दो भाई और पिता ने हमला कर गंभीर जख्मी कर दिया। यह घटना सोमवार की रात 10.30 बजे के दौरान घटित हुई। हमले में गंभीर जख्मी सुमेर खान पर शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी तबीयत गंभीर बताई जाती है। गाडगेनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार गुलिस्तां नगर निवासी सुमेर खान झाकीर खान का तीन माह पहले ही रोजिना परवीन (23) के साथ प्रेमविवाह हुआ था। रोजिना परवीन का यह दूसरा विवाह है। करीब तीन वर्ष पहले रोजिना परवीन का विवाह अलिम नगर में रहनेवाले शेख तौसिफ शेख नासिर के साथ हुआ था। शेख तौसिफ से उसे दो बेटे हंै। लेकिन दो बेटे होने के बाद मामूली बात को लेकर शेख तौसिफ पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। जिससे तंग आकर वह कुछ माह पहले अपने मायके चली गई और तीन माह पहले उसने सुमेर खान के साथ प्रेमविवाह किया।
बताया जाता है कि सुमेर खान की मामी रहीना खान यह हबीब नगर, नं. 2 में रहती है। सोमवार की रात 10 बजे के दौरान रोजिना परविन अपने दूसरे पति सुमेर खान और सांस सुफिया बानो के साथ दोपहिया पर हबीब नगर जा रहे थे। रास्ते में रोजिना परविन के पहले पति शेख तौसिर का घर लगता है। इस कारण घर के सामने से जाते हुए शेख तौसिर ने उसकी पत्नी और उसके दूसरे पति को रोका। पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख शेख तौसिर ने घर से तलवार लाई और उसके सिर पर मारी। उसी समय शेख तौसिर के भाई शेख तोहिद और शेख सोहेब ने उस पर टॉमी से हमला किया।
हमले में सुमेर खान घटनास्थल पर ही बेहोश होकर गिर पडा। इस कारण रोजिना परविन उसे बेहोशी की हालत में बेस्ट अस्पताल में इलाज कराने ले गई। हमले के बाद देर रात उसने घटना की शिकायत गाडगेनगर थाने में दर्ज की। गाडगेनगर पुलिस ने शेख तौसिफ, उसके भाई शेख तोहिद, शेख सोहेब, तौसिर के पिता शेख नासिर और मां नफिजा बानो के खिलाफ धारा 109 (1), 189 (1), 191 (2), 191 (3) और आर्म एक्ट की धारा 4/25 के तहत मामला दर्ज किया है। गाडगेनगर पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Created On :   19 March 2025 12:54 PM IST