- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- दादी सास को जिंदा जलाने वाली...
Amravati News: दादी सास को जिंदा जलाने वाली मनोरोगी बेटी ने पेट्राेल डालकर मां को जलाया

- महिला 75 फीसदी झुलसी
- घटना के बाद किया मोर्शी थाने में आत्मसमर्पण
Amravati News मनोरोगी विवाहित बेटी ने सुबह उठते ही अपनी मां पर पेट्रोल उडे़ल दिया। इस घटना में महिला 75 प्रतिशत झुलसने से मोर्शी के उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया। अपनी मां को जलाने के बाद विवाहित बेटी ने स्वयं मोर्शी पुलिस थाने में पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। झुलसी हुई महिला का नाम संगीता विनोद लंगडे (52) बताया गया। उसकी हालत फिलहाल चिंताजनक बताई गई है।
मोर्शी पुलिस ने धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी दीपाली प्रतीक पाचघरे (33) को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार विनोद लंगडे मोर्शी के यशवंत नगर में रहते हैं। उनकी बेटी दीपाली का विवाह प्रतीक पाचघरे नामक युवक के साथ हुआ था। दीपाली को 4 वर्ष की एक बेटी व 8 माह का बेटा है। पाचघरे परिवार दीपाली को लेकर मोर्शी के पंजाबराव देशमुख कॉलोनी में रहता था। किंतु कुछ माह से दीपाली अपने दो बेटो को लेकर पिता विनोद लंगडे के घर यशवंत कॉलोनी स्थित जिजामाता शाला के पास रहने आई थी। वहां दीपाली के पिता विनोद लंगडे, मां संगीता और छोटी बहन के साथ वह रहती थी। शुक्रवार 28 मार्च को मां संगीता नींद से उठकर जब बैठी तब उस पर पेट्रोल डाल दिया।
और आग लगा दी। घटना के बाद परिजनों ने शोरगुल मचाया और पड़ोसी व रिश्तेदारों ने तत्काल संगीता को मोर्शी के उपजिला अस्पताल में दाखिल किया। वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. प्रमोद पोतदार ने महिला की हालात को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल में रेफर किया। संगीता जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है। मनोरोगी वर्ष 2024 में दादी सास को भी जलाकर मार चुकी है।
Created On :   29 March 2025 2:42 PM IST