- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमलनेर
- /
- नायडू गैंग का पर्दाफाश, अमलनेर...
Amalner News: नायडू गैंग का पर्दाफाश, अमलनेर रेलवे स्टेशन पर चार आरोपी पकड़े गए
- यात्री सामान चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था गैंग
- कोच की तलाशी के बाद गैंग के चार संदिग्ध सदस्य पकड़े गए
Amalner News आरपीएफ अमलनेर ने 5 फरवरी को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नायडू गैंग के चार अपराधियों को पकड़ा है। यह गैंग रेलवे स्टेशनों और शहरी इलाकों में यात्री सामान चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 फरवरी की रात करीब 11 बजे, आरपीएफ को खंडवा रेलवे स्टेशन पर चोरी की घटना के बारे में जानकारी मिली थी। CCTV फुटेज से यह भी सामने आया कि आरोपी अपना हुलिया बदलकर एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पर जा रहे थे। इसके बाद आरपीएफ ने टीम बनाकर अमलनेर स्टेशन पर सवारी गाड़ी में गहन जांच शुरू की।
जांच में 3-4 कोच की तलाशी के बाद गैंग के चार संदिग्ध सदस्य पकड़े गए। पकड़े गए आरोपियों ने गैंग का सदस्य होने की बात कबूल की और कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों से लैपटॉप, मोबाइल, घड़ी, इयरफोन और नकद राशि समेत अन्य सामान बरामद किया गया, जिनकी कुल कीमत लगभग 2.81 लाख रुपये है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम
1. अविनाश नायडू (25 वर्ष)
2. अजय नायडू (25 वर्ष)
3. काली नायडू (29 वर्ष)
4. राजा नायडू (33 वर्ष)
यह गैंग पिछले कुछ समय से खंडवा और अन्य स्थानों पर चोरी की घटनाओं में शामिल था। इस सफलता के बाद, आरोपियों को भुसावल, जलगाँव और खंडवा पोस्ट को सुपुर्द किया गया। आरपीएफ अमलनेर की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी सफलता मानी जा रही है।
Created On :   5 Feb 2025 1:58 PM IST