Panna News- स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों को लेकर हुआ कार्यक्रम
By - दैनिक भास्कर हिन्दी (Dainik Bhaskar Hindi) |2024-10-19 06:13:35.0
Panna News: सलेहा के समीपस्थ ग्राम विष्णु मानिकपुर में राष्ट्रीय किशोर-किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला चिकित्सा अधिकारी पन्ना के निर्देशन में किया गया। इस दौरान 10 साल से 19 साल तक के किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही रैली निकालकर स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक किया गया जिसमें संदेश दिया गया कि जिनकी बच्चों की उम्र 10 वर्ष से 19 वर्ष की होती है उन्हें अपने स्वास्थ्य पर विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
यह भी पढ़े -स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों को लेकर हुआ कार्यक्रम
Created On :   2024-10-19 06:13:35.0
Next Story