Seoni News- बिजली गिरने से हुई महिला की मौत, 24 घंटों में एक इंच बारिश
By - दैनिक भास्कर हिन्दी (Dainik Bhaskar Hindi) |2024-10-19 06:11:58.0
डिजिटल डेस्क, सिवनी। जिले में सक्रिय वैदर सिस्टम का असर नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों में जिला मुख्यालय सहित कई स्थानों में बारिश का क्रम जारी है। शुक्रवार दोपहर कान्हीवाड़ा क्षेत्र में बिजली गिरने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई। वहीं शहर में कई स्थानों पर जल जमाव की स्थिति भी देखी गई। मौसम विभाग का कहना है एक दो दिनों में बारिश का क्रम थमकर मौसम खुल जाएगा और ठंड दस्तक दे देगी। इस साल अच्छी ठंड पडऩे की संभावना है।
यह भी पढ़े -बिजली गिरने से हुई महिला की मौत, 24 घंटों में एक इंच बारिश
Created On :   2024-10-19 06:11:58.0
Next Story