कुछ लोगों से भारत की प्रगति नहीं देखी जा रही - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने संबोधन में कहा, "हम संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों ऐसे भी होते हैं जो प्रगति नहीं देख सकते हैं। वे भारत का भला नहीं सोच सकते हैं, क्योंकि जब तक उनका भला ना हो, तब तक वे किसी का भला नहीं सोचते हैं। ऐसी विकृत मानसिकता वाले लोगों से जनता को बचना होगा। वे निराशा की गर्त में डूबे लोग हैं। ऐसे लोगों से देश को सावधान रहना होगा।

उन्होंने आगे कहा, "जैसे-जैसे हम ताकतवर बनेंगे, वैसे-वैसे हमारी चुनौतियां बढ़ने वाली हैं। बाहर की चुनौतियां भी बढ़ने वाली हैं। मगर मैं ऐसी शक्तियों को कहना चाहता हूं कि भारत का विकास किसी के लिए संकट लेकर नहीं आता है। हमने कभी दुनिया को युद्ध में नहीं झोंका. हम बुद्ध के देश हैं, युद्ध के नहीं। मैं विश्व समुदाय को विश्वास दिलाता हूं कि वे भारत के आगे बढ़ने से चिंतित नहीं हो। चुनौतियां कितनी ही क्यों ना हो। चुनौती को चुनौती देना भारत की फितरत में है।" 

Created On :   2024-08-15 03:51:38.0

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story